{"_id":"5a35540a4f1c1bcd6d8b4592","slug":"131513444362-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरकाघाट (मंडी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरकाघाट इकाई ने एसडीएम सुरेश जसवाल को महाविद्यालय के सामने तेजरफ्तार वाहन चालकों पर नकेल कसने के लिए ज्ञापन सौंपा है। साथ ही उन्होंने तताहर से बरछवाड़ तक बैरिकेड लगाने की मांग भी की है। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विशाल सकलानी ने कहा कि इससे पहले कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत करवाया गया लेकिन प्रशासन ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। इसमें कहा गया कि दिन प्रतिदिन महाविद्यालय के समीप सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। पुलिस मात्र टारगेट पूरा करने के लिए ही चालान न काटे और स्थायी रूप से अधिकारी महाविद्यालय में तैनात किए जाएं। इकाई अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद जागरूकता अभियान चलाएगी, जिसके तहत सभी से हेलमेट पहनने, तेजरफ्तार वाहन न चलाने के लिए तथा अन्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया जाएगा। ज्ञापन सौंपते समय डीएसपी कर्ण गुलेरिया भी वहां मौजूद रहे। उन्होंने भी परिषद की मांगों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि अति शीघ्र महाविद्यालय के समीप बैरिकेडिंग की जाएगी तथा सुबह और शाम अधिकारी भी तैनात किए जाएंगे। इस मौके पर साहिल, विजय, आंचल, प्रियंका, सनी, अंकुश, अभिनय सहित 53 कार्यकर्ता मौजूद रहे।