फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चहड़ी मोड़ पर मिट्टी के ढेरों से लोग परेशान

चहड़ी मोड़ पर मिट्टी के ढेरों से लोग परेशान

Tue, 28 Nov 2017 07:34 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
चहड़ी मोड़ पर मिट्टी के ढेरों से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रिवालसर (मंडी)। क्षेत्र के तहत रिवालस-कलखर सड़क पर चहडी मोड़ पर गत तीन चार माह से सड़क के दोनों ओर मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे यहां पर सड़क बेहद तंग हो गई है। वाहन चालकों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। भारी ट्रैफिक वाली इस सड़क पर यह मिट्टी कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकती है, जबकि विभाग इस पर मूक दर्शक बना हुआ है।

स्थानीय लोगों मोहन दास, कर्म सिंह, लौकू राम, पिनू राम ने बताया कि सड़क को चौड़ा करने के लिए विभाग यहां पर कार्य करवा रहा है लेकिन, कटिंग के बाद यहां से मिट्टी नहीं उठाई गई है, जिससे चार माह से यहां पर दुर्घटना का अंदेशा बढ़ गया है। इस बाबत कई दफा विभाग को सूचित किया गया है। बावजूद इसके विभाग इस ओर कोई गौर नहीं कर रहा है। स्थानीय लोगों ने विभाग से आग्रह किया है कि इस मिट्टी को जल्द उठाया जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि जल्द ही जेसीबी मशीन लगा कर मिट्टी उठा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed