{"_id":"5cbdf7f7bdec2260e22ae842","slug":"121555953655-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदवार के खर्च पर रखें पूरी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदवार के खर्च पर रखें पूरी निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। चुनाव आयोग की ओर से मंडी लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक भारतीय राजस्व सेवा के 2010 बैच के अधिकारी सुरेश लखावत ने सोमवार को मंडी में उपायुक्त कार्यालय सभागार में सहायक व्यय पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सहायक व्यय पर्यवेक्षक फ्लाइंग स्कवायड, वीडियो सर्विलेंस एवं स्टेटिक निगरानी टीमों के साथ आपसी समन्वय से काम करें और उम्मीदवारों के चुनावी खर्चे पर पूरी नजर रखें। हर दिन चुनावी खर्चे की रिपोर्ट उन्हें सौंपे और रिपोर्ट से जुड़े तथ्य भी प्रस्तुत करें। कहा कि प्रत्याशियों के व्यय के आकलन के लिए चुनावी रैलियों की वीडियोग्राफी करवाएं, ताकि खर्च का अनुमान लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार के लिए अधिकतम व्यय सीमा 70 लाख है। इससे अधिक व्यय नहीं किया जा सकता है।
केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक से कर सकते हैं सीधे शिकायत
केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक ने लोगों से अपील की और कहा कि चुनाव व्यय से जुड़ी और चुनाव के दौरान रिश्वत के लेन-देन संबंधी शिकायत उनसे दूरभाष के माध्यम से या व्यक्तिगत तौर की जा सकती है। इसके लिए उनके मोबाइल नंबर 7876105874 पर संपर्क करें। वे मंडी सर्किट हाउस के कमरा नंबर तीन में ठहरे हैं तथा लोग दूरभाष नंबर 01905-227812 पर भी उनसे चुनावी व्यय से जुड़ी शिकायत कर सकते हैं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक को आश्वस्त किया कि चुनाव से जुड़ी प्रत्येक तैयारी को पूरा किया गया है। निगरानी टीमें स्वतंत्र, पारदर्शी तथा भयमुक्त चुनाव संपन्न करवाने के लिए मुस्तैद हैं।
000