{"_id":"5a91905c4f1c1b78028b6463","slug":"121519489116-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर-गद्दीधार बाया टिहरा बस 8 माह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर-गद्दीधार बाया टिहरा बस 8 माह से बंद
Updated Sat, 24 Feb 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर-गद्दीधार वाया टिहरा बस सेवा बंद
टिहरा (मंडी)। धर्मपुर-गद्दीधार वाया टिहरा बस सेवा आठ महीनों से बंद है। बस सेवा बंद होने से गद्दीधार, तनिहार, हियुण, नल्याणा, टिक्कर, चम्यार, मन्योह, लांबरी, सकोह, सकोहटा, टिहरा, कोट, बढोह, छुहड़ा, बांदल, चस्वाल, पिपली, बीड़ी और सज्याओपिपलू आदि दर्जनों गांवों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों कृष्ण देव, मेहर सिंह, बिहारी लाल, राजमल, वीरवल सिंह, धर्मपाल, रतन शर्मा, पृथी चंद, टोडरमल, रामचंद, इंद्र सिंह, टेक सिंह, करतार सिंह, रूप लाल, सुरेंद्र पाल, श्रान चंद, बसंत सिंह, बीरी सिंह, भागमल, मलकीयत सिंह, हरनाम सिंह, सूरत सिंह, मिलाप सिंह, प्रताप सिंह, त्रिलोक सिंह आदि ने बताया कि यह रूट पिछले आठ माह से बंद पड़ा है। लोगों को इसके चलते भारी परेशानी हो रही है। अपने कार्यक्षेत्रों को जाने और आने में लोगों को निजी गाड़ियां करनी पड़ रही हैं। महिलाओं, बच्चों और बूढ़ों को आने-जाने में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने आरएम सरकाघाट से बस सेवा को जल्द बहाल करने की मांग की है। आरएम सरकाघाट नरेंद्र शर्मा ने बताया कि जेएनयूआरएम बसों में स्टे लगने के कारण यह समस्या आ रही है, जल्द रूट बहाल कर दिया जाएगा।