{"_id":"6ad66ca8d1f1ac525f00656f","slug":"villagers-are-receiving-water-every-alternate-day-mandi-news-c-90-1-mnd1028-218331-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ग्रामीणों को एक दिन छोड़कर मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ग्रामीणों को एक दिन छोड़कर मिल रहा पानी
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। हजारों ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए बनाई गई बग्गी-सरोआ उठाऊ पेयजल योजना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद चैलचौक, चच्योट, गणेश चौक, कोहलू, काफलू और मासोग समेत कई गांवों में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। हालात यह हैं कि ग्रामीणों को एक दिन छोड़कर पानी मिल रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब इतनी बड़ी पेयजल योजना तैयार की गई है तो लोगों को रोजाना पर्याप्त पानी क्यों नहीं मिल रहा है।
सर्दी की दस्तक देते ही योजना की पंपिंग मशीनरी को चलाने वाली हाई वोल्टेज मोटरों को पर्याप्त बिजली लोड नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते बग्गी नहर से पानी उठाकर ऊंचाई पर बने जलाशयों तक पहुंचाने में दिक्कत आ रही है। पानी की लिफ्टिंग प्रभावित होने का सीधा असर गांवों में होने वाली आपूर्ति पर पड़ रहा है। योजना होने के बावजूद ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
नाचन और सराज विधानसभा क्षेत्रों के सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों के लिए बग्गी-सरोआ उठाऊ पेयजल योजना महत्वपूर्ण है। योजना के तहत सरोआ में पांच लाख लीटर क्षमता वाला मुख्य जल भंडारण टैंक भी बनाया गया है। इसके बावजूद कई गांवों में नियमित आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। चैलचौक के ग्रामीण धर्म सिंह, चमन लाल, पंकज, कमल, अमर सिंह, रमेश कुमार, कश्मीर सिंह, मनोज गुप्ता, हरीश कुमार, भवानी ठाकुर और राम सिंह ने कहा कि नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से योजना की व्यवस्था दुरुस्त करने और ग्रामीणों को नियमित रूप से पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
योजना की लोड क्षमता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। -कमल कुमार, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग