फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Announcement of two crore rupees for a multipurpose hall at Dharampur College

Mandi News: धर्मपुर कॉलेज में बहुद्देशीय हॉल के लिए दो करोड़ की घोषणा

Tue, 20 Oct 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Announcement of two crore rupees for a multipurpose hall at Dharampur College
धर्मपुर (मंडी)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में शिक्षा विभाग में लगभग 10 हजार नियुक्तियां की जा चुकी हैं। इस वर्ष पांच हजार अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्तियां करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूरा होने पर कुल नियुक्तियों का आंकड़ा लगभग 15 हजार तक पहुंच जाएगा। वह धर्मपुर के सिद्धपुर में आयोजित 67वीं राज्यस्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर 48 पदक हासिल किए। विभाग का लक्ष्य पदकों की संख्या को पहले 60 और उसके बाद 100 तक पहुंचाना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, खेल सुविधाएं और अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में बहुद्देशीय हॉल के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिद्धपुर के खेल मैदान के विकास के लिए 25 लाख रुपये उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने टिहरा और बनेरड़ी के खेल मैदानों के विकास के लिए भी चालू वित्त वर्ष में धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए 15 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

विभिन्न विकास कार्यों का किया उद्घाटन
शिक्षा मंत्री ने धर्मपुर क्षेत्र में शैक्षणिक और खेल सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शुभारंभ किया। उन्होंने राजकीय उच्च पाठशाला बहरी में लगभग 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित बैडमिंटन स्पोर्ट्स क्लब का उद्घाटन किया। इस क्लब में जिम की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिद्धपुर में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित बहुद्देशीय हॉल का उद्घाटन करने के साथ हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पुस्तक वितरण, सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र तथा नवनिर्मित परीक्षा भवन का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई पैटर्न पर स्कूल शुरू होने से बढ़ा विश्वास : चंद्रशेखर
धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सीबीएसई पैटर्न पर स्कूल शुरू होने से लोगों में विश्वास बढ़ा है। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता पर चिंता जताते हुए कहा कि केवल स्कूलों की संख्या बढ़ाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देना भी जरूरी है। इस अवसर पर पूर्व विधायक बिलासपुर तिलक राज शर्मा, वरिष्ठ नेता डॉ. जय कुमार आजाद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed