फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A 50-foot-tall effigy of Ravana will be burnt in Jogindernagar.

Mandi News: जोगिंद्रनगर में जलेगा 50 फीट ऊंचा रावण का पुतला

Tue, 20 Oct 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
A 50-foot-tall effigy of Ravana will be burnt in Jogindernagar.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के रामलीला मैदान में इस बार 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। दशहरे पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी और पटाखों की गूंज के बीच रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाएंगे। शरद नवरात्र के दौरान चल रहे रामलीला मंचन के समापन पर 20 अक्तूबर को दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब के शिल्पकारों ने तीनों पुतले तैयार किए हैं। श्रीराम कला मंच के कलाकार इन्हें अंतिम रूप देने में जुटे हैं। पुतलों को हिमाचल लाने के लिए मंच के कलाकार पठानकोट पहुंचे हैं। मंच के प्रधान पंकज ठाकुर और निदेशक सचिन सूद ने बताया कि इस बार रावण का पुतला पिछले वर्ष की तुलना में अधिक आकर्षक बनाया गया है। मंगलवार शाम करीब छह बजे रामलीला मैदान में पुतलों का दहन किया जाएगा। पुतला दहन से पहले शहर में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद की आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। दशहरे पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी मुख्य आकर्षण रहेगी। श्रीराम कला मंच के 80 से अधिक कलाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed