{"_id":"5bc615fcbdec22694423fa41","slug":"11539708412-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारा लेखन में पीयूष, निशा रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारा लेखन में पीयूष, निशा रहे अव्वल
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
पधर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार में स्वच्छ जल, स्वच्छ हाथ को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। प्रधानाचार्य घनश्याम ने स्वच्छ जल, स्वच्छ हाथ के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे अभियान में गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करें। इस दौरान चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। नारा लेखन में पीयूष प्रथम, मुस्कान द्वितीय, समीर तृतीय रहे। चित्रकला में योगेश प्रथम, मुस्कान द्वितीय और श्रेया पटियाल तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में नारा लेखन प्रतियोगिता में निशा प्रथम, अभिषेक द्वितीय और जमा दो की कल्पना तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में 12वीं की स्मृति प्रथम, 10वीं की सुषमा द्वितीय और जमा दो की छात्रा संगीता ने तृतीय स्थान हासिल किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी नागपाल और कृष्णा देवी ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया। उधर ग्राम पंचायत कुफरी के नव दुर्गा महिला मंडल थर्की बल्ह की सदस्यों ने माध्यमिक पाठशाला थर्की में पानी की टंकियों की सफाई की और स्कूली बच्चों को स्वच्छ जल और स्वच्छ हाथ के महत्व के बारे में जागरूक किया। पंचायत प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर ने यह जानकारी दी।
0000
विज्ञापन
0000