फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   टेपर और शिवाबदार ने जीता ऑल राउंड बेस्ट का खिताब

टेपर और शिवाबदार ने जीता ऑल राउंड बेस्ट का खिताब

Wed, 20 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
टेपर और शिवाबदार ने जीता ऑल राउंड बेस्ट का खिताब
- फोटो : DEMO PHOTO
नगवाईं (मंडी)। शिक्षा खंड औट की अंडर-14 छात्र और छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरी चैहटीगढ़ में किया गया। प्रधानाचार्य स्मृति ठाकुर ने कहा कि इसमें 14 पाठशालाओं के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। लड़कियों की प्रतियोगिता में मार्च पास्ट में रावमापा बालू प्रथम और राजकीय उच्च पाठशाला चलौहटी दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल में रावमापा नाउ पनाउ प्रथम और रावमापा थलौट ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में रावमापा कोट स्नोर ने प्रथम और रावमापा बालू को दूसरा स्थान मिला। खो-खो में राजकीय उच्च पाठशाला टेपर प्रथम और रावमापा बालू दूसरे स्थान पर रहा। योग में रावमापा नगवाईं प्रथम व रावमापा शिवाबदार ने दूसरा स्थान हासिल किया। समूहगान में रावमापा नगवाईं प्रथम और रावमापा पनारसा को दूसरा स्थान मिला। एकांकी में रावमापा थलौट प्रथम व रावमापा नगवाईं दूसरे स्थान पर रहा। लोकनृत्य में रावमापा सेरी चैहटीगढ़ प्रथम और रावमापा नगवाईं द्वितीय स्थान पर रहा। एकलगान में नगवाईं प्रथम और थलौट दूसरा स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में रावमापा थलौट ने प्रथम और दयोरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि, आल राउंड बेस्ट का खिताब राजकीय उच्च पाठशाला टेपर के नाम रहा। छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में मार्च पास्ट में राजकीय उच्च पाठशाला चलौहटी प्रथम और रावमापा बालू दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल में दयोरी स्कूल प्रथम और शिवाबदार द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी में हटौण प्रथम और सेरी चैहटीगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में रावमापा बालू प्रथम और रावमापा नगवाईं दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में शिवाबदार प्रथम और पनारसा द्वितीय स्थान पर रहा। योग में सेरी चैहटीगढ़ प्रथम और चलौहटी दूसरे स्थान पर रहा। समूहगान में पनारसा प्रथम और नगवाईं द्वितीय, एकांकी में बालू प्रथम व थलौट द्वितीय, लोक नृत्य में सेरी चैहटीगढ़ प्रथम और बालू को दूसरा स्थान मिला। भाषण में थलौट प्रथम व सेरी चैहटीगढ़ स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। जबकि आल राउंड बेस्ट का खिताब रावमापा शिवाबदार के नाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed