फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पैरामेडिकल स्टाफ की कमी बन सकती है दूसरे बैच में बाधा

पैरामेडिकल स्टाफ की कमी बन सकती है दूसरे बैच में बाधा

Tue, 27 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पैरामेडिकल स्टाफ  की कमी बन सकती है दूसरे बैच में बाधा
नेरचौक (मंडी)। एमबीबीएस के दूसरे बैच के लिए एमसीआई यानी मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने नेरचौक स्थित एलबीएस मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। मंगलवार सुबह लगभग 9:30 बजे अचानक कॉलेज में पहुंची। टीम को देख कर कॉलेज में हलचल मच गई। हालांकि, कॉलेज प्रशासन निरीक्षण के लिए पहले से ही तैयार था, लेकिन मेडिकल कॉलेज की कुछ फैकल्टी मंडी जोनल अस्पताल में होने से कॉलेज प्रशासन परेशान दिखा। टीम ने मेडिकल कॉलेज का बारीकी से निरीक्षण किया। यहां पर पैरामेडिकल स्टाफ की कमी पाई है, जो दूसरा बैच शुरू करने के लिए बाधा बन सकती है। टीम ने अति शीघ्र मेडिकल कॉलेज में पैरा मेडिकल व अन्य मिनिस्ट्रियल स्टाफ नियुक्त कर रिपोर्ट मांगी है। टीम के अनुसार यदि प्रदेश सरकार की ओर से शीघ्र मेडिकल कॉलेज में पैरा मेडिकल स्टाफ तैनात नहीं किया गया तो पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी कॉलेज में एमबीबीएस का दूसरा बैच शुरू करने में बाधा बन सकती है। मेडिकल कॉलेज के इंस्पेक्शन के लिए नेरचौक पहुंची तीन सदस्यीय एमसीआई टीम ने कॉलेज के हर डिपार्टमेंट को बारीकी से जांचा। तीन सदस्यीय टीम में एमसीआई कोआर्डिनेटर डॉ. गंगाधर गौड़, डॉ. निलेश शाह और डॉ. मीरा शामिल रहीं। टीम ने फैकल्टी मेंबर्स की अटेंडेंस और अप्वाइंटमेंट लेटर भी जांचे। इसके अलावा टीम ने कॉलेज में उपलब्ध करवाई गई विभिन्न सुविधाओं की भी जांच की। एमसीआई टीम के सदस्यों ने कॉलेज के हर विभाग, मेडिकल कॉलेज अस्पताल, होस्टल के अलावा विभिन्न विषयों की लैब, फार्माकॉलोजी, म्यूजियम, फोरेंसिक कम्युनिटी, मेडिशियन, बायो केमिस्ट्री, एनॉटमी आदि विभागों की जांच की।
विज्ञापन


एबीबीएस का दूसरा बैच शुरू होने की उम्मीद : डा. धीमान
प्रधानाचार्य डा. डीएस धीमान ने बताया कि एमसीआई की टीम की ओर से कॉलेज का निरीक्षण किया गया। टीम ने पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी बताई है और शीघ्र नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं। ऑल ओवर निरीक्षण सही रहा और टीम पूरी तरह से संतुष्ट दिखी। उम्मीद है कि एमबीबीएस के दूसरे बैच को शुरू करने की मंजूरी एमसीआई से मिल जाएगी।
विज्ञापन


टीम ने मंडी अस्पताल का भी किया निरीक्षण, कमियों पर रिपोर्ट
मंडी। मंगलवार को एमसीआई की टीम ने मंडी अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पहले की कमियों की जांच की और रिपोर्ट बनाई। सीएमओ डा. जीवानंद ने बताया कि टीम ने अस्पताल के पूरे विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया और पहले की कमियों पर ध्यान केंद्रीय किया। उन्होंने बताया कि टीम के इस दौरान संतुष्ट दिख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed