{"_id":"5bf5953cbdec22697f681430","slug":"111542821180-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनाला में पहाड़ी से पत्थर गिरने के चलते चंडीगढ़-मनाली एनएच बंद, सैकड़ों लोग जाम में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनाला में पहाड़ी से पत्थर गिरने के चलते चंडीगढ़-मनाली एनएच बंद, सैकड़ों लोग जाम में फंसे
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
मनाली एनएच पर बनाला शनि मंदिर के पास गिरे पहाड़ को साफ करने में लगी जेसीबी, लोग परेशान
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
अमर उजाला ब्यूरो
नगवाईं (मंडी)। औट के समीप शनिदेव मंदिर के पास पहाड़ी दरकने से बुधवार सुबह करीब दस बजे से लेकर देर रात तक चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद रहा। चंडीगढ़, मंडी, पठानकोट आदि क्षेत्रों की ओर से आने-जाने वाले सैकड़ों वाहन दिन भर कई किलोमीटर लंबे जाम से फंसे रहे। सैकड़ों पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बीच मार्ग में फंसकर परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कुछ एंबुलेंस भी फंसी रहीं। कुछ लोगों ने पैदल जान हथेली पर रखकर पहाड़ी पार की। वाहनों को कटौला वाया बजौरा और थलौट पनारसा मार्ग से भेजा गया लेकिन रास्ता तंग होने के कारण वहां भी यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहा। हर जगह जाम की स्थिति बनी रही। गौरतलब है कि फोरलेन निर्माण के कारण पहाड़ी का हिस्सा दरक रहा था लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। बुधवार को अचानक पहाड़ी दरकनी शुरू हो गई। पहाड़ से पत्थर गिरने लगे और प्रशासन को सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग बंद करना पड़ा।
सुरक्षा को देखते हुए बंद किया मार्ग
एसडीएम सदर मदन कुमार ने कहा कि औट के समीप पहाड़ी का एक बहुत बड़ा हिस्सा बुधवार सुबह दस बजे दरकना शुरू हो गया। सुबह से ही पत्थर गिरने शुरू हो गए। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने भी हाईवे पर यातायात को रोक दिया। इसके चलते सड़क के दोनों ओर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
स्थायी तौर पर होगा समस्या का समाधान
डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि एसडीएम सदर मदन कुमार मौके पर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। समस्या का स्थायी हल करने के लिए तुरंत फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी को पहाड़ी के प्रभावित हिस्से को गिराने के निर्देेश दिए गए हैं। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया है और वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को भेजा जा रहा है। मार्ग को जल्द वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।