फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   देश की एकता, अखंडता की ली शपथ

देश की एकता, अखंडता की ली शपथ

Fri, 19 Oct 2018 10:53 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
देश की एकता, अखंडता की ली शपथ
मंडी/करसोग (मंडी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मंडी और करसोग में विजय दशमी के उपलक्ष्य पर पथ संचलन का आयोजन किया। इसमें काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया और देश की एकता एवं अखंडता का प्रण लिया। मंडी में पूरे शहर की परिक्रमा की गई। सेरी मंच पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पथ संचलन हुआ। जिला संचालक बीआर कौंडल ने संघ के स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता को प्रभावित करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। वहीं करसोग में पथ संचलन सरस्वती विद्या मंदिर करसोग से शिव मंदिर ममेल व ममेल से सरस्वती विद्या मंदिर करसोग तक किया गया। पथ संचलन में प्रांत प्रचार प्रमुख महीधर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को संदेश दिया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में भाईचारे एवं एकता के लिए कार्य करता है। विजय दशमी का त्योहार बुराई में अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसलिए आज के दिन हमको यह संकल्प लेना चाहिए कि बुराई को खत्म कर अच्छाई के लिए काम करना है। इस अवसर पर विभाग संघचालक हेतराम ठाकुर, जिला प्रचारक गोपी चंद, जिला संघचालक नवीन कपूर, करसोग के विधायक हीरा लाल, मंडल अध्यक्ष कुंदन ठाकुर सहित कई स्वयं सेवक मौजूद रहे। यह जानकारी जिला कार्यवाह विद्या सागर ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed