फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   आईआईटी में प्रशिक्षण लेकर सशक्त बनी कमांद क्षेत्र की आठ महिलाएं

आईआईटी में प्रशिक्षण लेकर सशक्त बनी कमांद क्षेत्र की आठ महिलाएं

Wed, 11 Jul 2018 10:59 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी में प्रशिक्षण लेकर सशक्त बनी कमांद क्षेत्र की आठ महिलाएं
मंडी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी ने कमांद घाटी (मंडी) की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाने के लक्ष्य से स्थापित इनक्यूबेटर से पहला बैच पास आउट हो गया है। आईआईटी मंडी वूमेन्स सेंटर के प्रयास से इस इनक्यूबेटर को स्थानीय महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए स्थापित किया गया है। ईडब्ल्यूओके नाम की इस संस्था में मंडी जिले के चार पंचायतों कमांद, कटौला, कटिंडी और नवला की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। संस्था से पहले बैच ने अप्रैल 2018 में कंप्यूटर लिटरेसी, अंग्रेजी बोलचाल और व्यक्तित्व विकास कोर्स पूरा कर प्रमाणपत्र हासिल किया है। पहले बैच में आठ स्थानीय महिलाओं ने विभिन्न कोर्स किए हैं। इस कोर्स की अवधि जनवरी माह से अप्रैल तक रही है। जिसमें एनआईआईटी फाउंडेशन के सहयोग से दो सर्टिफिकेट कोर्स अभ्यर्थियों को करवाए गए। बेसिक कंप्यूटर लिटरेसी सर्टिफिकेशन के तहत एमएस ऑफिस की ट्रेनिंग के साथ इंटरनेट की जानकारी दी गई। जिसमें ऑनलाइन टिकट बुकिंग, बैंकिंग, ओपन युनिवर्सिटीज नामांकन और आधार कार्ड के विवरण देखना आदि विभिन्न बुनियादी कार्यों में निपुण बनाया गया। ईडब्ल्यूओके की मुख्य सलाहकार डॉ. प्रिंसिला गोंजाल्विस ने कहा कि ईडब्ल्यूओके 2016 से ही विभिन्न क्षमताओं से परिपूर्ण 30 महिलाओं के साथ मिल कर उनकी तरक्की के लिए काम कर रहा है और इनमें अधिकांश मामले खुद के स्थायी उद्यम शुरू करने के हैं।
विज्ञापन

01905-267298 इस फोन नंबर पर करें संपर्क
कमांद, कटौला, कटिंडी और नवला की 18 वर्ष और अधिक उम्र की महिलाएं 01905-267298 संपर्क नंबर पर दिन के 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकती है। कंप्यूटर और स्पोकन इंगलिश कोर्स में दाखिले अथवा खुद का छोटा कारोबार लगाने की जानकारी हासिल करें। इच्छुक महिलाओं का सलगी मेन रोड स्थित ईडब्ल्यूओके कार्यालय में इस बारे में अधिक जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed