धर्मपुर में होगी महाराष्ट्र के चंदन की पैदावार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। महाराष्ट्र के चंदन की खेती से धर्मपुर क्षेत्र के किसान करोड़पति बनेंगे। क्षेत्र की मिट्टी जांच में चंदन की खेती के उपयुक्त पाई गई है। इससे अब यहां पर चंदन की पैदावार के लिए कृषि विभाग से मिलकर साई फाउंडेशन कार्य करेगी। धर्मपुर महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्थानीय स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से चंदन की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इसी कवायद के तहत एक लाख चंदन के पौधे लगाए जाएंगे। दावा है कि एक पौधा 15 वर्ष में काटने के लिए तैयार होगा। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये होगी। मसलन एक बीघा जमीन में 50 के करीब चंदन के पौधे लगाने पर 15 वर्ष में एक किसान दो से ढाई करोड़ रुपये की कमाई कर सकेगा। जंगली पशुओं की उजाड़ से तंग आ चुके किसानों को खेती से जोड़े रखने के लिए यह पहल की गई है। इससे किसानों को आमदनी के अवसर खुलेंगे। महाराष्ट्र के चंदन के अलावा नौणी और पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में तैयार चंदन के पौधे भी यहां लगाए जाएंगे।
...
एक लाख पौधे लगाए जाएंगे : राजकुमार
साई फाउंडेशन के संस्थापक राजकुमार वर्मा ने कहा कि क्षेत्र की मिट्टी की जांच की गई है। चंदन की पैदावार के लिए यह मिट्टी अनुकूल है। चंदन के अलावा अन्य औषधीय फलदार पौधे भी क्षेत्र में लगाए जाएंगे। क्षेत्र में एक लाख चंदन के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।