{"_id":"5abd1a5b4f1c1bcb618b45bb","slug":"111522342491-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्धर-नौहली बाया दमेला सड़क की टारिंग दोबार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्धर-नौहली बाया दमेला सड़क की टारिंग दोबार शुरू
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्धर-नौहली वाया दमेला सड़क की टारिंग शुरू
पधर (मंडी)। निर्माणाधीन पद्धर-नौहली वाया दमेला सड़क कार्य में लोगों द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद विभाग हरकत में आ गया है। अमर उजाला ने 21 मार्च को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। विभाग ने अब उखड़ी टारिंग का कार्य दोबारा शुरू कर दिया है। सड़क लोक निर्माण विभाग उपमंडल पधर के तहत है। ग्रामीणों ने आरोप लगाए थे कि ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य में कोताही बरती गई है और लोक निर्माण विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। सड़क की टारिंग दो हफ्तों में ही उखड़ जाने से ग्रामीणों में भारी रोष था। लोगों ने विभाग से सड़क की टारिंग की जांच करने की मांग की थी। अमर उजाला में खबर छपने के बाद विभाग ने टारिंग कार्य शुरू कर दिया है। इसके बारे में सहायक अभियंता पधर चमन लाल चंदेल ने बताया कि सड़क की टारिंग का कार्य दोबारा से शुरू करवा दिया गया है। ठेकेदार को गुणवत्ता से कार्य करने के आदेश दिए गए हैं।