फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ड्यूटी पर संदिग्ध हालत में लोनिवि के सिक्योरिटी गार्ड की मौत

ड्यूटी पर संदिग्ध हालत में लोनिवि के सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Wed, 28 Mar 2018 09:55 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
ड्यूटी पर संदिग्ध हालत में लोनिवि के सिक्योरिटी गार्ड की मौत
जंजैहली (मंडी)। लोक निर्माण विभाग के छतरी रेस्ट हाउस के चौकीदार का शव ड्यूटी के दौरान रेस्ट हाउस के कमरे में मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आनी अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस ने फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की है। जांच के बाद धाराएं तबदील हो सकती हैं। पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रकाश चंद पुत्र लेद राम गांव झरेड डा. विणी उपतहसील छतरी रेस्ट हाउस में मंगलवार रात को ड्यूटी पर तैनात था। जब सुबह दूसरा चौकीदार आया तो उसने प्रकाश चंद को कुंडी खोलने के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आ रहा था। इस पर चौकीदार ने जेई हेम प्रकाश को इस बारे में पूरी जानकारी दी। प्रधान ग्राम पंचायत छतरी अजीत राणा को भी बुलाया गया। प्रधान ने फोन करके प्रकाश चंद के दोनों बेटों को मौके पर बुलाया। इस दौरान सभी ने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो देखा कि प्रकाश चंद मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। घटना की सूचना जंजैहली पुलिस को दी गई, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शव पर किसी भी प्रकार का चोट या घाव के निशान नहीं है। एएसआई मोहन जोशी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक मौत के कारणों पता नहीं चल पाया है। परिवार वालों ने किसी पर भी शक नहीं जताया है। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed