फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जनता की सेविंग्स की किश्तें जमा करवाने में छूट रहे पसीने

जनता की सेविंग्स की किश्तें जमा करवाने में छूट रहे पसीने

Thu, 14 Dec 2017 06:57 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
जनता की सेविंग्स की किश्तें जमा करवाने में छूट रहे पसीने
मुख्य डाकघर में किस्तें जमा न होने पर एजेंटों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

जनता की सेविंग्स की किस्तें जमा करवाने में छूट रहे पसीने
सरकाघाट डाकघर की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
एसडीएम के माध्यम से मुख्य डाकपाल को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सरकाघाट (मंडी)।
राष्ट्रीय बचत योजना के एजेंटों ने स्थानीय डाकघर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए समय पर लोगों की किस्तें जमा न करने के आरोप लगाए हैं। इनका कहना है कि डाकघर में रिक्त पदों के चलते समस्या पेश आ रही है। खाली पदों को भरने के लिए एजेंटों ने मुख्य डाकघर के सामने प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम सुरेश जस्वाल के माध्यम से मुख्य डाकपाल शिमला को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में सेविंग एजेंटों ने आरोप लगाया कि डाकघर में कर्मचारियों की कमी के कारण उनके द्वारा गांवों से लाकर लोगों की सेविंग की किस्तों को समय पर जमा नहीं किया जाता है। बार बार चक्कर काटने को वह मजबूर हैं। जिससे दिक्कतें हो रही हैं। वहीं, किस्तेें जमा करवाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सेविंग एजेंट रजनी देवी, रीना राणा, मांचली देवी, प्रीत कुमारी, संध्या देवी, सुनीता कुमारी, आशा कुमारी, शैली गुप्ता, सुधा गुलेरिया, कविता देवी, कांता देवी, सत्या देवी, बवीता कुमारी, मंगला देवी, सत्या देवी, ज्योति, कांता देवी, प्रेरणा कुमारी, निर्मला देवी, कमला देवी, लज्जा देवी, रेखा कुमारी, सुनीता देवी, रजनी देवी, रीता देवी, लीला देवी, समन कुमारी, शीतला देवी, ममता देवी और कविता देवी का कहना है कि वे अपने अपने गांव के घर घर में दस्तक देकर भारत सरकार की नीति के तहत महिलाओं को जागरूक कर उनको बचत की आदत डालकर पैसों को इकट्ठा कर रही हैं। लेकिन, उन्हें जनता की सेविंग्स की किस्तें जमा करवाने में पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। डाकपाल शेरसिंह नेगी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि डाकघर में स्टाफ की कमी के कारण यह समस्या आ रही है और विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। वहीं, एसडीएम ने ज्ञापन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि बचत एजेंटों की ओर से दिए गए ज्ञापन को मुख्य डाकपाल शिमला को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed