फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   रंगोली से फैलाई मतदान के लिए जागरूकता

रंगोली से फैलाई मतदान के लिए जागरूकता

Tue, 07 Nov 2017 10:17 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
रंगोली से फैलाई मतदान के लिए जागरूकता
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वल्लभ कॉलेज में नुक्कड़ नाटक, लघु नाटक, रंगोली, हस्ताक्षर अभियान और संदेश संप्रेषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त मंडी मदन चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखना महत्वपूर्ण है। नागरिक, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित न होकर अपने वोट का प्रयोग करें। चुनाव प्रक्रिया में वीवीपैट और नोटा नई अवधारणाएं हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य आईडी शर्मा और मंडी विस क्षेत्र 33-के नोडल अधिकारी चमन प्रेमी ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्वीप अभियान में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार जागरूकता अभियान चलाया है। स्वीप अभियान के तहत मंडी विधानसभा क्षेत्र में 4797 नए वोटरों का इजाफा हुआ है। जिला में 62697 नए वोटरों को इजाफा हुआ है। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता पर आधारित रंगोली स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें भारती प्रथम, नीरू और सोमा दूसरे और पुष्पा व हेमलता तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अतिरिक्त फिजिक्स के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और लघुनाटिका का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी गिरीश समरा, मंडी विस क्षेत्र स्वीप नोडल अधिकारी चमन प्रेमी, एसीटूडीसी अमर नेगी, प्रो. निल ठाकुर, पूर्ण चौहान, सतीश शर्मा, लाइब्रेरी अधिकारी सुरेश कुमार सहित महाविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed