फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   11 routes temporarily closed due to rain in Karsog

Mandi News: करसोग में बारिश से 11 रूट अस्थायी तौर पर बंद

Sat, 28 Dec 2024 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
11 routes temporarily closed due to rain in Karsog
सिर्फ रामपुर संस्करण के लिए जरूरी
विज्ञापन

करसोग (मंडी)। जिले के करसोग में हो रही बारिश किसानों और बागवानों के लिए संजीवनी से कम नहीं है। बारिश ने दुश्वारियां भी बढ़ाई हैं। खासतौर पर विभिन्न क्षेत्रों में कच्ची सड़कों पर फिसलन को देखते हुए परिवहन निगम ने एहतियात के तौर पर बसों के 11 रूटों को बंद कर दिया है।

बारिश की वजह से सड़कों में फिसलन होने से परिवहन निगम की दो बसें मुंडू और सालाना में फंसी हैं। कई क्षेत्र करसोग मुख्यालय से कट गए हैं।
लोगों को बस सेवा न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्थायी तौर पर बंद रूटों में करसोग से थुनाग, करसोग-छतरी, कटोल, सालाना, गाड़ागुशैणी, मुंडू, पोखी, चुराग-नागड़ा कोटा, चुराग-प्रानन और सोमा कोठी आदि शामिल हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश ठाकुर ने कहा कि मौसम साफ होते ही रूटों पर बस सेवाएं बहाल की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed