फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मौसम का मिजाज यूं रहा तो इस बार गुच्छी करेगी मालामाल

मौसम का मिजाज यूं रहा तो इस बार गुच्छी करेगी मालामाल

Wed, 01 May 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
मौसम का मिजाज यूं रहा तो इस बार गुच्छी करेगी मालामाल
मौसम का मिजाज ऐसे ही रहा तो
विज्ञापन

इस बार गुच्छी करेगी मालामाल
कसरोग के लोगों में बंधी गुच्छी का सीजन अच्छा रहने की उम्मीद
जंगलों में अप्रैल से जून तक पाई जाती है औषधीय गुणों से भरपूर गुच्छी
15000 से 18000 रुपये प्रति किलोग्राम है गुच्छी है थोक भाव
धर्मवीर गौतम
करसोग (मंडी)। अगर इस बार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज यूं ही रहा तो औषधीय गुणों से भरपूर गुच्छी लोगों को खूूब मालामाल करेगी। मई माह में हो रही बारिश से वन क्षेत्र के समीप रहने वाले लोगों को गुच्छी के अच्छे सीजन की उम्मीद बंधी हुई है। क्योंकि इस महंगी औषधीय सब्जी के लिए पर्याप्त नमी बारिश से मिल रही है। गुच्छी अप्रैल से जून माह के मध्य पाई जाती है। आकलन के अनुसार विश्व भर में प्रति वर्ष 150 टन सूखी गुच्छियों का उत्पादन होता है।
फफूंद प्रजाति से संबंध रखने वाली यह गुच्छी अधिकांश जंगलों में ही पाई जाती है। गुच्छी के व्यापारी रहे धर्म पाल गुप्ता ने बताया कि स्वादिष्ट सब्जी के रूप में प्रयुक्त होने वाली गुच्छी का व्यापार वन विभाग की अनुमति से ही किया जाता है। परचून में बिना ग्रेड की सूखी गुच्छी का भाव लगभग 7000 रुपये प्रति किलोग्राम तक है, जबकि ग्रेड करने के बाद थोकभाव 15000 से 18000 रुपये प्रति किलोग्राम तक है।
विज्ञापन


कई रोगों के लिए रामबाण है गुच्छी
विशेषज्ञ डॉ. जगदीश शर्मा का कहना है कि गुच्छी भूमि में घासफूस और छायादार नमीं वाले स्थानों पर अधिक फूटती है। एक स्थान पर एक से अधिक गुच्छियां भी फूटती हैं पर अकेली गुच्छी कम देखी जाती है। उन्होंने बताया कि गुच्छी औषधीय गुणों से भरपूर है। इसमें ऊर्जा, प्रोटीन, पोटैशियम, आयरन आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। यह सूजनरोधी, दिल के दौरों से मानव को सुरक्षा प्रदान करने वाली, थकान हरने वाली, प्रोस्टेट और स्तन कैंसर की संभावना तथा मानव शरीर में पाए जाने वाले हानिकारक प्रभावों को कम करने वाली होती है। गुच्छी में प्रोटीन की काफी अधिक मात्रा होती है। बागवानी निदेशालय शिमला में कार्यरत वैज्ञानिक डॉक्टर शरद गुप्ता का कहना है कि समुद्रतल से 1800 से 3600 मीटर की ऊंचाई पर पाई जाने वाली गुच्छी में प्रोटीन की काफी अधिक मात्रा पाई जाती है। इसके अतिरिक्त अपने अलग स्वाद के लिए जाने जानी वाली इस फफूंद प्रजाति में खनिज पदार्थ भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। गुच्छी को भोजन के रूप में इस्तेमाल करने के अलावा इसे दवाइयां बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। इन दिनों नमी प्रयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed