फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पांगणा से शिमला तक चलाई जाए एचआरटीसी की बस

पांगणा से शिमला तक चलाई जाए एचआरटीसी की बस

Thu, 29 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पांगणा से शिमला तक चलाई जाए एचआरटीसी की बस
पांगणा से शिमला तक चलाई जाए बस
विज्ञापन

व्यापार मंडल पांगणा ने सीएम को भेजा मांगपत्र
सुबह साढ़े चार बजे करसोग से चले बस
अमर उजाला ब्यूरो
करसोग/पांगणा (मंडी)। व्यापार मंडल पांगणा ने सरकार से पांगणा से शिमला तक सरकारी बस चलाने की मांग की है। व्यापार मंडल पांगणा के प्रधान सुमित गुप्ता, सचिव नितिश गुप्ता और ग्राम पंचायत पांगणा प्रधान शांता शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इस संबंध में पत्र लिखा है। लोगों का कहना है कि 1981 से पांगणा-शिमला सड़क वाहन योग्य होने के बावजूद पांगणा से शिमला तक कोई बस नहीं चल पाई है। वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर जगदीश शर्मा, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, सह सचिव इंद्र राज शर्मा, कोषाध्यक्ष कैलाश महाजन, दिलीप महाजन, गौरव चौहान, लुदरमणी ठाकुर, खुशाल गुप्ता आदि ने प्रदेश सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए बताया कि अगर इस बस सेवा को शुरू किया जाए तो उपतहसील पांगणा के तहत 10 पंचायतों की 35 हजार आबादी के साथ दूसरी पंचायतों के निवासियों को भी इस सेवा का लाभ होगा। वहीं, यहां के लोगों को अपने कई कार्यों के लिए अक्सर शिमला जाना पड़ता है। समय पर कोई बस नहीं होने के कारण लोगों को अपने कार्य के लिए एक दिन पहले ही शिमला जाना पड़ता है। इसमें लोगों को रहने-खाने के लिए भारी धन खर्च करना पड़ता है। लोगों का कहना है अगर बस पांगणा से सुबह 4:30 बजे चले और शाम को 5 बजे के करीब लौटे तो आईजीएमसी में इलाज कराने वाले मरीज सुबह 9 बजे चिकित्सालय पहुंचकर सभी काम करवाकर इसी बस में वापस घर लौट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed