फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बंदरों और सूअरों को वर्मिन घोषित करके किलिंग अभियान चलाए सरकार

बंदरों और सूअरों को वर्मिन घोषित करके किलिंग अभियान चलाए सरकार

Mon, 26 Mar 2018 10:12 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
बंदरों और सूअरों को वर्मिन घोषित करके किलिंग अभियान चलाए सरकार
मांगों को लेकर किसान सभा ने निकाली रैली
विज्ञापन

बंदरों और सूअरों को वर्मिन घोषित करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल किसान सभा के बैनर तले सोमवार को जोगिंद्रनगर में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर रैली निकाली। सभा के राज्य उपाध्यक्ष कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में रामलीला मैदान से मिनी सचिवालय तक विशाल जलूस निकाला गया। किसान सभा के इस मिनी सचिवालय मार्च में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। किसानों ने जोगिंद्रनगर क्षेत्र में बंदरों और सूअरों को वर्मिन घोषित कर किलिंग अभियान चलाने के लिए आवाज बुलंद की। वहीं लावारिस पशुओं के लिए गोसदन बनाने, सिविल अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के सभी रिक्त पद भरने, टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत कर पक्का करने, किसानों के खिलाफ जारी बेदखली की मुहिम पर रोक लगाने, गरीब किसानों के पांच बीघा तक कब्जे पक्के करने, मनरेगा में सौ दिन के काम की गारंटी को सख्ती से लागू करवाने, आवेदकों को समय पर काम देने की मांग की गई। इसके अलावा समय पर मजदूरी का भुगतान करने, साल में 200 दिन का काम तथा 300 रुपये की दिहाड़ी देने, जोगिंद्रनगर में एचआरटीसी का डिपो खुलवाने, टिक्करी की हरिजन बस्ती की जबरन बंद की गई सड़क को खुलवाने जैसी मांगों को लेकर हल्ला बोला। इनके अलावा मांगों में जोगिंद्रनगर में इंजीनियरिंग कॉलेज तथा मेडिकल कॉलेज खोलने और सभी राशन कार्डधारकों को 35 किलो राशन प्रतिमाह दो रुपये की दर पर उपलब्ध करवाने, 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी किसानों को तीन हजार रुपये की मासिक पेंशन देने जैसी मांगें शामिल रहीं।

तीन को शिमला में बोलेंगे हल्ला
किसानों की प्रमुख मांगों पर तीन अप्रैल को हजारों किसान शिमला में विधानसभा के बाहर भी प्रदर्शन करेंगे। इसमे ंजोगिंद्रनगर से भी लगभग 600 से अधिक किसान शिमला जाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ किसान नेता और बीडीसी सदस्य कामरेड किशोरी लाल, रविंद्र कुमार, तुलसी राम धरवाल, पूर्ण चंद, बुद्धि सिंह, होशियार सिंह, राकेश कुमार, हेम लता, किरणा, विद्या देवी, संतोष कुमारी, नर्वदा, दुर्गा देवी, सीता, मनोहर लाल, शोभा राम, महेंद्र सिंह, अमित ठाकुर तथा नौजवान सभा की जोगिंद्रनगर इकाई के सचिव सचिव संजय जम्वाल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed