फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सुंदरनगर देवता मेले के समापन पर निकाली भव्य शोभायात्रा

सुंदरनगर देवता मेले के समापन पर निकाली भव्य शोभायात्रा

Sun, 25 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर देवता मेले के समापन पर निकाली भव्य शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
सुंदरनगर (मंडी)। पांच दिवसीय देवता मेला सुंदरनगर का रविवार को भव्य शोभायात्रा के साथ समापन हो गया है। समापन पर महामाया मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा की अगुवाई सुकेत अधिष्ठात्री देवी महामाया के रथ ने की। देवी महामाया के रथ के साथ दूसरी पालकी शिवजी, तीसरी वासुदेव और चौथी पालकी देवी पांगणा की थी। जिसके पीछे करीब डेढ़ सौ देवी-देवताओं के रथों ने शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन

समापन पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विधायक राकेश जम्वाल भी इस मौके पर उनके साथ थे। शोभायात्रा के बनेड़ स्थित राजमहल पहुंचने पर पूर्व सुकेत रियासत के राज परिवार के सदस्यों ने देवी-देवताओं को चादर भेंट कर सदियों से चली आ रही राज परंपरा का निर्वहन किया। मेला स्थल पर मुख्यातिथि अनिल शर्मा ने कन्या पूजन तथा पूजा अर्चना के बाद मेला कमेटी की ओर से देवी-देवताओं का मेले में पधारने पर धन्यवाद किया तथा उन्हें नजराना अर्पित किया। समापन समारोह पर मुख्यातिथि ने महामाया मंदिर में विधिपूर्वक पूजा अर्चना की। इसके बाद देवी महामाया की अगुवाई में देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा जवाहर पार्क के लिए रवाना हुई। बनेड़ में शोभायात्रा के पहुंचने पर राजपरिवार के सदस्यों ने देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर उन्हें चादरें भेंट कीं। तदोपरांत देवी-देवताओं की शोभायात्रा चतरोखड़ी, ललित नगर, सलाह होते हुए सामुदायिक भवन में करीब तीन बजे पहुंची। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम राहुल चौहान, नगर परिषद की अध्यक्ष पूनम शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक सेन, पेंशनर समाज के प्रदेशाध्यक्ष एजी शेख, मंडल भाजपा अध्यक्ष बरागी राम, महामंत्री जितेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश नायक, मीडिया प्रभारी महेंद्र ठाकुर, अनिल गुलेरिया, पार्षद रमा देवी, रक्षा धीमान, पुष्पा देवी, संजय शास्त्री, नरेश सेन, दिनेश शर्मा, सोहन लाल, बीडीसी चेयरमैन सोहन लाल, बीडीसी सदस्य भूपेंद्र ठाकुर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश चंदेल, महामंत्री घनश्याम वर्मा, डीएसपी तरनजीत सिंह सहित काफी संख्या में शहर के गण्यमान्य लोग भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed