फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कहीं राहत तो कहीं आफत की बारिश-बर्फबारी

कहीं राहत तो कहीं आफत की बारिश-बर्फबारी

Tue, 23 Jan 2018 10:54 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
कहीं राहत तो कहीं आफत की बारिश-बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
मंडी/जंजैहली/ गोहर। सूखे की स्थिति से जूझ रहे मंडी जिले में मंगलवार को मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। इससे जहां किसानों और बागबानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। वहीं साल की पहली बारिश और बर्फबारी ने प्रशासन की आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की पोल भी खुल गई है। सीएम के गांव तांदी समेत गृह क्षेत्र सिराज में कई पंचायतों में बिजली गुल हो गई है। जबकि नाचन और करसोग के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के बीच बिजली प्रभावित होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सिराज के कांडा जंजैहली मार्ग पर बर्फबारी के बीच कई यात्री फंसे हुए हैं। जिन्हें प्रशासन सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में प्रयासरत है। करीब तीस किमी मार्ग पर यातायात ठप होने के कारण इन लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। जबकि, मगरूगलां से छतरी मार्ग पर करीब एक फीट बर्फबारी होने की सूचना है। जबकि कई स्थानों पर मार्ग प्रभावित हो चुके हैं। जबकि बर्फबारी से पानी की पाइपें जम चुकी हैं। जिससे पेयजल व्यवस्था भी हांफी है। हालांकि प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


कहां कितनी बर्फबारी
छतरी जंजैहली मार्ग पर मगरूगलां में एक फीट (30 सेंटीमीटर) बर्फबारी दर्ज की है। मंगलवार को जिले की सबसे ऊंची चोटी शिकारी देवी के साथ बड़ादेव कमरूनाग, कमरूघाटी, करसोग की ऊंची चोटियों, देवीधढ़, भुलाह मगरू, छतरी, बालीचौकी की पहाड़ियों समेत जिले के बरोट और पराशर में जमकर बर्फबारी हुई। जिला के निचले इलाकों में भी बारिश हुई। खबर लिखे जाने तक शिकारी देवी में करीब एक फीट और कमरूनाग में 6 इंच बर्फबारी दर्ज की गई थी। करीब दो माह के बाद हुई बारिश और बर्फबारी से जहां कई दिनों का सूखा समाप्त हुआ है वहीं इससे कई स्थानों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। पूरा जिला शीतलहर की चपेट में हैं। पहाड़ों की तरफ से बहुत ठंडी हवाएं चल रही हैं। इसके चलते लोग दिनभर घरों में दुबके रहे। इसके अलावा पहाड़ियों पर बर्फबारी होने के कारण जंगली जानवरों ने रिहायशी इलाकों का रुख कर लिया है।
विज्ञापन


बर्फबारी के बीच राहत कार्य जारी: डीसी
डीसी मंडी ऋग्वेद मिलिंग ठाकुर ने कहा कि प्रशासन अलर्ट है। सिराज और नाचन के कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की सूचना है। सप्लाई आ जा रही है। जिसे रिस्टोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन, बर्फबारी अभी भी जारी है। कांडा और जंजैहली के बीच बस का इंतजार कर रहे कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना है। जिन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। कुछ मार्गों के बंद होने की सूचना है। जिन्हें बहाल करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिराज और नाचन में ब्लैक आउट की स्थिति
बर्फबारी और बारिश के चलते सिराज विधानसभा क्षेत्र समेत नाचन में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। यहां बिजली आपूर्ति न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सिराज के तांदी, जरोल, थुनाग, लंबाथाच, रोहाड़ा, जंजैहली, बगलयाड़ा, शिल्लीबागी व बगस्याड़ पंचायतों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई।

जिले से कटी कमरूघाटी, जंजैहली घाटी
भारी बर्फबारी और बारिश के चलते कमरूघाटी और जंजैहली घाटी जिले से कट गई है। इस तरफ की कई सड़कें बंद हो गई हैं। इसमें चैल-जंजैहली, छतरी-करसोग, लंबाथाच-कुल्थनी, खुखरीगलु-सरोआ, डडौर तत्तापानी सड़कें बंद हो गई हैं। इसके चलते यहां पर यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। शाम के समय लोगों को अपने घरों तक लौटने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सड़कें बहाल करने में जुटा प्रशासन
लोक निर्माण विभाग गोहर के अधिशाषी अभियंता केके शर्मा ने बताया कि गोहर, जंजैहली, बालीचौकी उपमंडलों में बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हुई सड़कों को बहाल करने के लिए विभाग ने मजदूर और जेसीबी तैनात कर दी है। सड़कों को बहाल करने में विभाग पूरी तरह से जुट गया है।


प्रशासन भी सचेत
सीएम का गृह जिला होने के चलते बर्फबारी और बारिश के चलते होने वाली हर घटना पर प्रशासन पूरी तरह से सचेत है। एसडीएम गोहर कुलवीर सिंह राणा एवं एसडीएम जंजैहली सुरेंद्र मोहन ने बताया कि इस दौरान सभी विभागों को आपदाओं से निपटने के आदेश दे दिए गए हैं। लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पूरे प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed