फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चुनावों के चलते व्यापारिक प्रतिष्ठान रहेंगे बंद

चुनावों के चलते व्यापारिक प्रतिष्ठान रहेंगे बंद

Wed, 08 Nov 2017 10:27 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
चुनावों के चलते व्यापारिक प्रतिष्ठान रहेंगे बंद
नेरचौक (मंडी)। मतदान के दिन निजी शैक्षणिक, औद्योगिक और व्यापारिक संस्थानों में अवकाश रहेगा। तैनात कर्मचारियों को वोट डालने के लिए यह छुट्टी दी जाएगी। हालांकि, अवकाश के दिन का मेहनताना नहीं कटेगा। यदि कोई कारोबारी या संचालक अपने स्टाफ को वोट डालने के लिए बाध्य करता है तो उसपर नियमानुसार कार्रवाई होगी। इसके लिए जिला उद्योग केंद्र और संबंधित विभागों ने तमाम संस्थानों को निर्देश जारी कर दिए हैं। मतदान के महाकुंभ के लिए सभी को मतदान करना अनिवार्य है। इसी के चलते सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों, निजी संस्थानों को बंद रखने का आह्वान प्रशासन ने किया है। सभी व्यापार मंडल और औद्योगिक स्थानों से अपील की गई है। श्रम निरीक्षक भावना शर्मा ने बताया की सभी व्यापारिक और निजी संस्थान वोटिंग के चलते बंद रहेंगे। मतदान से कोई भी नियोक्ता अपने कर्मचारियों को मतदान से वंचित न रखे। कल सभी के लिए पेड हॉलीडे होगा। सभी वोट दें तथा वोट देने के लिए सभी को प्रेरित करें। वहीं, प्रदेश व्यापार मंडल के राजेंद्र गुप्ता, अभिलाषा गुप्ता, प्यारेलाल, संदीप ठाकुर, प्रदीप कुमार, गुरुदेव शर्मा, सागर, राकेश वालिया, राकेश और राजेश ने सभी से आग्रह किया है कि सभी इस मौके पर वोट दें। वह वोट देने के लिए सभी को प्रेरित करें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed