फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News Gaurav Thakur of Kathla village becomes lieutenant in Indian Army grand welcome in native village

Mandi News: काथला गांव के गौरव ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, पैतृक गांव में भव्य स्वागत

Tue, 11 Mar 2025 07:37 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 11 Mar 2025 07:37 PM IST
सार

जिला मंडी के काथला गांव के गौरव ठाकुर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गौरव के पिता भवानी सिंह भी सेना की पैराशूट रेजिमेंट की पैरा एसएफ बटालियन में 20 वर्षों तक सेवा देकर सेवानिवृत्त हो चुके हैं और वर्तमान में पंजाब पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
Mandi News Gaurav Thakur of Kathla village becomes lieutenant in Indian Army grand welcome in native village
गौरव अपने माता पिता के साथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

गोहर उपमंडल की चैलचौक पंचायत के काथला गांव के गौरव ठाकुर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गौरव पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने फूलमालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया।

विज्ञापन




गौरव ठाकुर की शिक्षा आर्मी स्कूल नाहन में प्रारंभिक स्तर पर हुई, जबकि दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई उन्होंने आर्मी स्कूल बेंगलुरु से पूरी की। इसके बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पंजाब से संपन्न की। गौरव के पिता भवानी सिंह भी सेना की पैराशूट रेजिमेंट की पैरा एसएफ बटालियन में 20 वर्षों तक सेवा देकर सेवानिवृत्त हो चुके हैं और वर्तमान में पंजाब पुलिस में एएसआई (ASI) के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


गौरव ने सेना में अधिकारी बनने का सपना सीडीएस परीक्षा पास करके साकार किया और 8 मार्च को अपनी ट्रेनिंग पूरी कर पासआउट हुए। 11 मार्च को जब वह अपने गांव लौटे तो पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल था। गौरव के दादा अमर सिंह ठाकुर भी आईटीबीपी से इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हैं। गांव में बधाइयों का तांता लगा हुआ है और हर कोई गौरव की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। उनका यह सफर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जरल के वैभव चौधरी भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट
सुंदरनगर के वैभव चौधरी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। लेफ्टिनेंट बनने के बाद मंगलवार को सुंदरनगर में उनका परिजनों, रिश्तेदारों और मित्र-बंधुओं ने स्वागत किया। शीतला माता मंदिर परिसर में स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वैभव का स्वागत कर उनको उपलब्धि पर बधाई दी। जरल गांव से ताल्लुक रखने वाले विद्यासागर चौधरी और अनिता चौधरी के बेटे वैभव चौधरी ने सुंदरनगर स्थित जवाहर लाल राजकीय नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सिविल में बीटेक की है। फरवरी 2024 में उन्होंने आर्मी की परीक्षा पास की और इस के उपरांत 11 माह का सेना के ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी गोवा में प्रशिक्षण लिया। अब उसे लेफ्टिनेंट के पद से नवाजा गया है। पिता विद्यासागर चौधरी ने बताया वैभव को अगले डेढ़ वर्ष के लिए आर्मी एविएशन सेंटर मणिपुर में नियुक्ति दी गई है। वैभव ने अपनी उपलब्धि का श्रेय पिता विद्यासागर चौधरी और माता अनीता चौधरी समेत गुरुओं को दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed