{"_id":"91a0c49c-7022-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"life-affected-by-snowfall-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, शीतलहर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, शीतलहर जारी
शिमला/ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2013 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी ने हिमाचल की रफ्तार फिर रोक दी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों से लगातार बर्फबारी हो रही है। लाहुल घाटी में अभी तक 90 सेमी बर्फ रिकार्ड की गई है। घाटी में प्रशासन ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
लाहौल एवं स्पीति जिला के उपायुक्त वीर सिंह ठाकुर ने जिले में भारी बर्फबारी को देखते हुए अलर्ट कर दिया है। उन्होंने लोगों से हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में भी न जाने का आग्रह किया है। ऊपरी शिमला, लाहौल, किन्नौर, चंबा और मनाली में ऊंचाई वाले क्षेत्र देश दुनिया से कट गए हैं। कई क्षेत्रों में बिजली कई घंटों से गुल है। कड़ाके की ठंड में लोगों को अंधेरे में जिंदगी बितानी पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटों में भारी बर्फबारी और बारिश की आशंका है।
विज्ञापन
बर्फबारी के कारण लाहौल, किन्नौर, चंबा और कुल्लू-मनाली की अधिकतर सड़कें बंद पड़ी हैं। ऊपरी शिमला में कुफरी से लेकर रोहडू तक सड़क मार्ग पूरी तरह से प्रभावित हैं। सिरमौर में हरिपुरधार से भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त है। प्रदेश में करीब 180 सड़कें बंद होने के कारण परिवहन निगम की डेढ़ सौ से ज्यादा रूट फेल हो गए हैं। जिन रूटों पर बसें भेजी थीं, वह अभी तक वापस नहीं पहुंची हैं।
विज्ञापन
राजधानी शिमला सहित मैदानी इलाकों में 36 घंटों से बारिश लगातार हो रही है। शिमला में 21.2 मिमी, सुंदरनगर में 12.7 मिमी, भुंतर में 33 मिमी, धर्मशाला में 32.4 मिमी, नाहन में 19.3 और सोलन में 24.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में हिमाचल में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने की आशंका है। इसके बाद पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव हिमाचल में कम होगा। वीरवार को मौसम साफ होने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता प्रदीप चौहान ने बताया कि मशीनें और मजदूर सड़कों पर तैनात कर दिए हैं। बंद सड़कों को खोलने को शीघ्र खोलने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
बर्फबारी
रोहतांग में 80 सेंमी
कल्पा में 55 सेंमी
केलांग में 35 सेंमी
मनाली में 14 सेंमी