{"_id":"686bdef86a4e9e141b029fda","slug":"leader-of-opposition-jairam-thakur-said-people-are-eagerly-waiting-for-relief-cm-should-come-himself-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- लोग राहत का बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार, सीएम खुद आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- लोग राहत का बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार, सीएम खुद आएं
Mon, 07 Jul 2025 08:21 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 07 Jul 2025 08:21 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं आएं और हालात का जायजा लें। जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा के 8 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी लोग सरकार की राह देख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आपदा से हुए नुकसान को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपदाग्रस्त जंजैहली क्षेत्र का हवाई सर्वे किया। रैनगलू हेलीपैड से उड़ान भरकर वह जंजैहली के खनुखली के हेलीपैड पर उतरे। इसके बाद गांव–गांव जाकर आपदा प्रभावित लोगों से मिले और राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने जंजैहली से लगभग 20 किलोमीटर पैदल चलकर सनवारा, रियाड़ा, जंजैहली, पौढ़ीधार, पांडवशीला, जरोल, कुथाह, धार जोल पंचायत, तुंगाधार, भाटकीधार आदि क्षेत्रों में पहुंचकर आपदा प्रभावितों का हाल जाना। उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
कहा कि लोग बेसब्री से राहत का इंतजार कर रहे हैं। हवाई सर्वे करने के बाद जयराम ने कहा कि यह बहुत दुखद पल है। सराज को सजाने में मैंने अपनी पूरी जिंदगी लगा दी और आज त्रासदी ने उसे उजाड़ दिया। पांडवशिला में तीन लोग लापता हैं। अब तक एक ही शव मिला है। आज जिला प्रशासन के आलाधिकारी भी उनके साथ यहां पहली बार पहुंचे हैं। उन्होंने मंडी उपायुक्त से कहा कि सुरक्षित स्थान पर अस्थायी शेल्टर बनाए जाएं क्योंकि लोग जो कपड़ा पहने थे, उसी के साथ ही अपना घर छोड़कर भागे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं आएं और हालात का जायजा लें। जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा के 8 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी लोग सरकार की राह देख रहे हैं। 8 दिनों में सरकार का कोई प्रमुख नुमाइंदा यहां तक नहीं पहुंचा है। बिजली-पानी बहाल नहीं हुआ है। सोमवार को फिर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की और उन्हें वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन