फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Leader of Opposition Jairam Thakur said Like Himachal Congress is making big false claims in Haryana and Jammu

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- हिमाचल की तरह हरियाणा और जम्मू में भी कांग्रेस कर रही है झूठे दावे

Fri, 20 Sep 2024 06:00 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 20 Sep 2024 06:00 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। जयराम ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल में झूठ बोलकर सत्ता हासिल की, उसी प्रकार से कांग्रेस अब देश के अन्य राज्यों में चुनाव के दौरान झूठ का सहारा ले रही है। 
 

विज्ञापन
Leader of Opposition Jairam Thakur said Like Himachal Congress is making big false claims in Haryana and Jammu
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार हर दिन ले ले रही है। अपने फैसले लेते वक्त न तो मुख्यमंत्री और नहीं सरकार के मंत्री और विधायक प्रदेश के लोगों से किए गए किसी भी वादे के बारे में सोच रहे हैं। जिन गारंटियों के दम पर कांग्रेस सत्ता में आई उन गारंटियों को लागू करके लोगों को सुविधाएं देना तो दूर मिल रही सुविधाओं को छीन रही है। उन सुविधाओं पर लोगों की पहुंच कठिन कर रही है। ये प्रदेश की जनता से सरासर धोखा है भारतीय जनता पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस के आला नेता समेत स्थानीय नेताओं ने जगह जगह जाकर प्रदेश के लोगों को 10 गारंटी दी थी। जिसमें से एक गारंटी थी की सत्ता में आने पर सभी प्रदेशवासियों को 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। कांग्रेस सत्ता में तो आई लेकिन उसे सत्ता में आने के बाद कभी गारंटियों की याद नहीं आई। सबसे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार द्वारा दी जा 125 यूनिट फ्री बिजली को बंद कर दिया। अब सरकार ने नया फरमान जारी किया है की यदि कोई भी प्रदेश 300 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करेगा तो उससे बिजली के दाम बढ़ाकर वसूले जाएंगे।

विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा की सत्ता हथियाने के लिए कांग्रेस ने 300 यूनिट फ्री बिजली देने का जो वादा प्रदेश के लोगों से किया था उसके बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट करें और बताएं कि किन परिस्थितियों में प्रदेश के लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात कही गई थी। जब चुनाव सिर पर हों तो जनता को ठगने के लिए किसी भी स्तर पर जाकर झूठ बोला जाये और चुनाव समाप्त होते ही लोगों पर कर का बोझ डाला जाए। महंगाई का बोझ डाला जाए। अकारण ही विभिन्न सेवाओं के शुल्क में वृद्धि कर दी जाए। चुनाव के समय बड़ी बड़ी घोषणाएं करते वक्त क्या कांग्रेस के नेताओं ने ऐसे वादों के क्रियान्वयन पर होने वाले खर्च का अध्ययन नहीं किया था? क्या कांग्रेस ने सिर्फ हवा हवाई घोषणाएं की थी? सत्ता पाने के लिए झूठी गारंटियां देना और सत्ता हासिल करने के बाद लोगों का जीवन दुष्कर कर देने के लिए कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता से माफी मांगे और अपने इन तानाशाही फैसलों से बाज आए।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस तरह हिमाचल में झूठ बोलकर सत्ता हासिल की गई उसी प्रकार से कांग्रेस अब देश के अन्य राज्यों में चुनाव के दौरान झूठ का सहारा ले रही है। हिमाचल प्रदेश में 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा करके सत्ता में आने के बाद अब बिजली के उपभोग को लगभग 30 फीसदी महंगा करने के बाद कांग्रेस हरियाणा के अपने घोषणापत्र में फिर से 300 यूनिट फ्री बिजली देने की गारंटी दे रही है। यह बात हास्यास्पद है कि मीडिया और सूचना प्रसारण के इस दौर में कांग्रेस ने जो झूठ हिमाचल प्रदेश में बोला वही झूठ अब पड़ोसी राज्य हरियाणा में बोल रही है। इस तरीके के सफेद झूठ से फिर यह साफ है की कांग्रेस इस बार हरियाणा के लोगों को धोखा देना चाह रही है लेकिन एक झूठ बार बार नहीं बेचा जा सकता। कांग्रेस की झूठी गारंटियों के दिन अब लद गए हैं। आम जनता तो छोड़िए कांग्रेस के नेता ही अब कांग्रेस की गारंटियों पर भरोसा नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed