फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Landslide In Shimla Himachal A hill fell on a moving car Watch Video

Landslide In Himachal: दरकी पहाड़ी, चपेट में आई कार, चालक की सूझबूझ से बची तीन जानें

Fri, 30 Aug 2024 06:15 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 30 Aug 2024 06:15 PM IST
सार

रामपुर से तकलेच जाने वाले रोड पर खनोटू के साथ भारी भूस्खलन हुआ है। यहां एक ऑल्टो कार गुजर रही थी, इसी समय अचानक भूस्खलन हो गया और पहाड़ी का एक हिस्सा दरककर सड़क पर गिर गया। जिसकी चपेट में कार भी आ गई।

विज्ञापन
Landslide In Shimla Himachal A hill fell on a moving car Watch Video
दुर्घटनास्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरसात को मौसल चल रहा है और ऊपरी हिमाचल में पहाड़ियों से भूस्खलन की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। शुक्रवार सुबह दस बजे नोगली-तकलेच मार्ग पर लाडा नाले के पास अचानक पहाड़ी दरक गई और भारी भूस्खलन हुआ। इस भूस्खलन की चपेट में एक कार आ गई। गनीमन रही कि चालक की सूझबूझ से कार सवार तीन लोगों की जान बच गई। भूस्खलन को भांपते ही चालक ने कार में बेक गियर लगा दिया और एक बड़ा हादसा होने से टला। वहीं, सड़क बाधित होने से करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही।

विज्ञापन


नोगली-तकलेच मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब दस बजे लाडा नाले के पास अचानक पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से दरकी मिट्टी और पत्थरों की चपेट में एक ऑल्टो कार एचपी 06बी 2514 में आ गई। ऑल्टो कार तकलेच से नोगली की तरफ आ रही थी। जैसे ही कार लाडा नाल के समीप पहुंची, तो अचानक पहाड़ी से मलबा आने लगा। चालक ने सूझबूझ से काम लिया और भूस्खलन को देखते हुए कार को वापस ले लिया, लेकिन पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से कार नहीं बच पाई। चालक ने तुरंत बेक गियर लगाया। पहाड़ी से आया भारी भरकम पत्थर उस कार पर आ गिरा। इस हादसे में कार की छत एक तरफ से पिचक गई। खतरे को भांपते हुए कार में सवार चालक समेत तीनों लोग बाहर निकले और सुरक्षित स्थान की ओर दौड़े। इस तरह चालक की सूझबूझ से तीन जानें बच गईं।
विज्ञापन











दो घंटे बाद शुरू हुई आवाजाही
यहां आने वाले दिनों में और सावधानी बरतने की जरूरत है। भूस्खलन के कारण करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। बाधित मार्ग की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने मौके पर मशीनें तैनात कर दी और मार्ग को आवाजाही के लिए बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही मार्ग बंद होने की सूचना मिली, वैसे ही मौके पर जेसीबी मशीनों को तैनात कर दिया गया। मार्ग पर अब वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है- शोभाराम, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग तकलेच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed