फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Zilla Parishad employees go on strike for merger in Panchayati Raj

Kullu News: पंचायती राज में विलय के लिए जिला परिषद कर्मचारियों ने की हड़ताल

Sat, 30 Sep 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 30 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad employees go on strike for merger in Panchayati Raj
कुल्लू/बंजार/पतलीकूहल। जिला परिषद कैडर के अधिकारी और कर्मचारी लंबे समय से पंचायती राज विभाग में विलय की मांग कर रहे हैं, लेकिन न पूर्व सरकार ने सुनी और न ही वर्तमान सरकार मांगों पर गौर कर रही है। शनिवार से कैडर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जिले के सभी छह विकास खंडों में अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं। इससे कामकाज भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर कुल्लू खंड कैडर ने प्रदर्शन किया। कैडर के अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी सरकारी कर्मचारी घोषित करने और छठे वेतन आयोग को लागू करने की मांग कर रहे हैं लेकिन मांगों को नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के शासनकाल में भी जिला परिषद कैडर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 13 दिन लगातार कलम छोड़ हड़ताल की थी। इसके बाद सरकार ने छठे वेतन आयोग को लागू करने की अधिसूचना जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान समय तक अधिकारियों और कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पाया। इस कारण प्रतिमाह 10,000 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। कहा कि पंचायती राज विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों का विलय नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से जिला परिषद कैडर की मांगों को पूरा करने की अपील की है।

....
नग्गर और बंजार खंड में प्रदर्शन
विकास खंड नग्गर के जिला परिषद कैडर के सभी कर्मचारी और अधिकारी अनिश्चितकालीन कलम छोड़ हड़ताल पर बैठ गए हैं। नग्गर खंड के अध्यक्ष हर्ष ने बताया कि जिला परिषद कैडर की एकमात्र मांग पंचायती राज विभाग में विलय और छठे वेतन आयोग को लागू करवाना है। 19 सितंबर को बीडीओ नग्गर के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें साफ किया गया था कि अगर 29 सितंबर तक मांग नहीं मानी गई तो हड़ताल की जाएगी। वहीं, विकास खंड बंजार में कलम छोड़ हड़ताल शुरू की गई। इसमें कैडर के अध्यक्ष मुरारी लाल ठाकुर, महासचिव पूजा शर्मा, सचिव बुद्धि सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तम चंद, उपाध्यक्ष आज्ञा चंद, कोषाध्यक्ष शिवराम, प्रेस सचिव किशन चंद, सहसचिव प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed