फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Zila Parishad President election postponed due to lack of quorum.

Kullu News: कोरम पूरा न होने से टला जिप अध्यक्ष का चुनाव

Mon, 21 Sep 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Zila Parishad President election postponed due to lack of quorum.
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति जिला परिषद (जिप) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव सोमवार को कोरम पूरा न होने के कारण टल गया। बैठक में सिर्फ कांग्रेस समर्थित चार पार्षद ही पहुंचे। अब चुनाव के लिए पांच अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है। जिला परिषद की कुर्सी को लेकर कांग्रेस, भाजपा और विकास मंच के बीच सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

10 सीटों वाली जिला परिषद में नौ सीटों पर चुनाव हुआ है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस समर्थित चार, भाजपा समर्थित तीन और दाे विकास मंच समर्थित सदस्य हैं। एक सीट पर चुनाव नहीं हुआ है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए पांच सदस्यों का समर्थन जरूरी है। कांग्रेस को बहुमत के लिए एक, भाजपा को दो और विकास मंच को तीन सदस्यों के समर्थन की जरूरत है।
विज्ञापन

कांग्रेस चार सदस्यों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में सामने है, लेकिन उसके पास अपने दम पर बहुमत नहीं है। भाजपा के पास तीन सदस्य हैं, जबकि दो सदस्यों वाला विकास मंच किसी भी पक्ष के साथ जाने पर समीकरण बदल सकता है। अब पांच अक्तूबर को होने वाला चुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच की ओर से भाजपा को समर्थन देने की बात कही गई है। कांग्रेस ने भी स्पष्ट किया है कि यदि विकास मंच बिना किसी शर्त समर्थन देने को तैयार होता है, तो पार्टी इस पर विचार करेगी। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भडाना ने बताया कि सोमवार को जिला परिषद के चुनाव के लिए कोरम पूरा नहीं हो पाया। अब पांच अक्तूबर को चुनाव करवाने की तिथि निर्धारित की गई है।

.....
क्या कहते हैं पार्टियों के पदाधिकारी
भाजपा जिला अध्यक्ष रिगजिन हायरपा ने कहा कि विकास मंच यदि बिना किसी शर्त समर्थन देने के लिए तैयार होता है, तो पार्टी इस पर मंथन कर सकती है। विकास मंच के मीडिया प्रभारी काकू शर्मा ने कहा कि मंच कांग्रेस के बजाय भाजपा को समर्थन देने के पक्ष में है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष दोरजे लारजे ने कहा कि विकास मंच कांग्रेस को समर्थन देने के लिए तैयार होता है तो पार्टी स्तर पर इस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed