फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   NHPC distributed ration kits to the affected families

Kullu News: प्रभावित परिवारों को एनएचपीसी ने बांटी राशन किट

Mon, 21 Sep 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
NHPC distributed ration kits to the affected families
सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी के पालचरा गांव में एनएचपीसी की टनल से हुए पानी के रिसाव के बाद प्रभावित आठ परिवारों को सोमवार को राहत मिली। पार्वती जलविद्युत परियोजना प्रबंधन ने प्रभावित परिवारों को राशन किट वितरित की। किट में आटा, चावल, दाल, तेल समेत रोजमर्रा की जरूरत का सामान शामिल है। परियोजना प्रबंधन की टीम ने पालचरा गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री दी।
विज्ञापन

जलविद्युत परियोजना चरण-दो के महाप्रबंधक रंजीत सिंह ने प्रभावित परिवारों को कंपनी की ओर से रहने के लिए किराया देने की बात भी कही। रविवार को प्रभावित परिवारों तक किसी तरह की राहत सामग्री नहीं पहुंची थी। इसके चलते उन्हें दूसरे लोगों के घरों में शरण लेनी पड़ी। सोमवार को परियोजना प्रबंधन की ओर से राहत सामग्री पहुंचाए जाने से प्रभावित परिवारों को कुछ राहत मिली। राहत सामग्री भाग चंद, ऐलू देवी, जयराम, झावे राम, ऐले राम, ठाकुर दास, लुदर चंद और छपे राम को दी गई।
विज्ञापन

.........
दिनभर निहारते रहे तबाही का मलबा
प्रभावित परिवार सोमवार को दिनभर तबाह हुए घरों के मलबे को निहारते रहे। हादसे में तीन घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रभावित लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इससे पहले भी ऐसी तबाही हो चुकी है, बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। घटनास्थल पर सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। टीम ने प्रभावित क्षेत्र और क्षतिग्रस्त घरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed