फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Public participation essential for drug prevention: Surjit

नशे की रोकथाम के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी : सुरजीत

Mon, 21 Sep 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Public participation essential for drug prevention: Surjit
कुल्लू। नशे की रोकथाम के लिए समाज, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों और आम लोगों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। यह बात एडीएम सुरजीत सिंह राठौर ने जिला स्तरीय नार्को को-ऑर्डिनेशन (एनसीओआरडी) समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस, जिला पर्यटन विकास अधिकारी रोहित शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में जिले में नशे की रोकथाम और अवैध भांग एवं अफीम की खेती के उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के तहत पुलिस, वन विभाग और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीमें अवैध खेती के खिलाफ अभियान चला रही हैं। अब इस अभियान में आईटीबीपी का सहयोग भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों और महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम तेज करने तथा युवाओं को खेल, सांस्कृतिक और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया। कृषि एवं बागवानी विभाग को अवैध खेती वाले क्षेत्रों में लाभकारी वैकल्पिक नकदी फसलों और पौधों की खेती की संभावनाओं पर काम करने के निर्देश दिए गए। जिले की 28 चिह्नित संवेदनशील पंचायतों में नशा निवारण समितियों की बैठक पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अनिवार्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पुलिस विभाग को प्रत्येक थाना क्षेत्र में नशे के हॉटस्पॉट चिन्हित कर गश्त बढ़ाने और स्थानीय होटलों की नियमित जांच करने के निर्देश भी दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed