{"_id":"6ab16c49a8d888ade80c2d8d","slug":"women-carried-out-a-cleanup-drive-at-jahalma-market-kullu-news-c-89-1-ssml1015-187294-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जाहलमा बाजार में महिलाओं ने की साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जाहलमा बाजार में महिलाओं ने की साफ-सफाई
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। पर्यावरण संरक्षण, हिमालय की प्राकृतिक धरोहर को बचाने और विश्व शांति का संदेश लेकर यंग ड्रुपा एसोसिएशन गरशा ने ईको पदयात्रा शुरू की है। पदयात्रा का शुभारंभ रविवार को दारचा गोंपा से हुआ। सोमवार को पदयात्रा जाहलमा पहुंची।
जाहलमा पहुंचने पर स्थानीय महिला मंडल ने बाजार और सड़कों के आसपास फैली गंदगी को साफ किया। स्वच्छता अभियान में जाहलमा पंचायत की पूर्व प्रधान कृष्णा समेत कई महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया।
एसोसिएशन के अनुसार दारचा गोंपा से ईको पदयात्रा हिज होलीनेस ग्यालवा ड्रुकपा रिनपोछे, हिज होलीनेस खमटुक रिनपोछे और सोमांग रिनपोछे के आशीर्वाद से शुरू हुई है। एसोसिएशन की ओर से हर वर्ष हिमालय को प्लास्टिक और प्रदूषण से मुक्त रखने के उद्देश्य से यह ईको पदयात्रा निकाली जाती है। संवाद