फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth will showcase their skills in neighborhood parliament

Kullu News: आसपड़ोस संसद में प्रतिभा दिखाएंगे युवा

Sun, 10 Mar 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Youth will showcase their skills in neighborhood parliament
कुल्लू के बहुउदेश्यीय भवन में आज होगा कार्यक्रम, 300 से अधिक युवा लेंगे भाग
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम में उपायुक्त होंगी मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। युवाओं की प्रतिभा निखारने और मतदान में योगदान के उद्देश्य से जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है। कुल्लू के बहुउद्देश्यीय भवन में कार्यक्रम 11 मार्च को होगा। इसमें जिले के 300 से अधिक युवा लोकतंत्र में नारी शक्ति की भूमिका और लोकतंत्र में मतदान का योगदान समेत चार विषयों पर वाद-संवाद करेंगे।
समाज में युवाओं की क्या भूमिका है, इस पर भी विचार साझा करेंगे। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू की ओर से आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन करवाया जा रहा है। युवा संसद में उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रबीश मुख्यातिथि रहेंगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। माय भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण, लोकतंत्र में नारी शक्ति की अहम भूमिका, वोकल फॉर लोकल की अवधारणा, वर्तमान समय में मोटे अनाजों की प्रासंगिकता और लोकतंत्र में मतदाता के योगदान जैसे विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना और उन्हें समाज के निर्माण में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक डॉॅ. लाल सिंह ने कहा कि आस-पड़ोस युवा संसद में कुल्लू जिले के पांचों विकास खंडों के युवक और महिला मंडलों के सदस्य भाग लेंगे। इससे न केवल विभिन्न समुदायों के युवाओं के बीच एकजुटता और सहयोग की भावना मजबूत होगी, बल्कि यह समाज के विकास में युवाओं को अपनी भूमिका पहचानने के लिए एक मंच भी प्रदान करेगा। कहा कि युवा संसद कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने और नेतृत्व की भूमिका में आगे आने की प्रेरणा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed