फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth will be given counseling to protect themselves from HIV

Kullu News: एचआईवी से बचाने के लिए युवाओं की होगी काउंसलिंग

Tue, 13 Aug 2024 06:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
Youth will be given counseling to protect themselves from HIV
स्वास्थ्य विभाग के काउंसलर करेंगे जागरूक, 12 अक्तूबर तक चलेगा अभियान
विज्ञापन

चारों क्षेत्रों नौ-नौ गांवों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में एकीकृत स्वास्थ्य अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लोगों को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए हर स्वास्थ्य खंड में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने विशेषकर चार क्षेत्रों मनाली, पतलीकूहल, भुंतर और सैंज को चिह्नित किया है। इन क्षेत्रों के नौ-नौ गांवों में स्वास्थ्य विभाग के काउंसलर और आउटरीच कार्यकर्ता लोगों खासकर युवाओं को एचआईवी एड्स से बचाव और सावधानियों के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक करेंगे।

जिले में 12 अगस्त से 12 अक्तूबर तक एकीकृत स्वास्थ्य अभियान जारी रहेगा। इस अवधि के बीच आईसीटीसी (एकीकृत परामर्श और परीक्षण केंद्र) परामर्शदाता, एसटीआई (यौन संचारित संक्रमण) परामर्शदाता, टीआई (लक्षित हस्तक्षेप) परामर्शदाता और ओआरडब्ल्यू (आउटरीच कार्यकर्ता) स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिह्नित क्षेत्रों में कार्यक्रम करेंगे। वे लोगों की जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए काउंसलिंग करेंगे। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि जानकारी के अभाव में कोई व्यक्ति एचआईवी एड्स की चपेट में न आए, इससे बचाव के लिए कुछ चिह्नित क्षेत्रों में लोगों की काउंसलिंग की जाएगी। इसके लिए आईसीटीसी, एसटीआई, टीआई और ओआरडब्ल्यू परामर्शदाताओं की ड्यूटी लगाई गई हैं। ये मनाली, पतलीकूहल, भुंतर और सैंज के नौ-नौ गांवों में काउंसलिंग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed