{"_id":"6a971112b372b3383b02d73c","slug":"tourist-numbers-rise-in-manali-but-business-remains-flat-kullu-news-c-89-1-ssml1014-185559-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली में पर्यटक बढ़े, नहीं बढ़ा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली में पर्यटक बढ़े, नहीं बढ़ा कारोबार
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की आवाजाही तो बढ़ी है लेकिन पर्यटन कारोबार अपेक्षित नहीं बढ़ पाया है। बड़ी संख्या में पर्यटक मनाली पहुंच रहे हैं। वे महज एक दिन ठहर कर लेह-लद्दाख और विभिन्न ट्रैकिंग स्थलों की ओर रवाना हो रहे हैं। मनाली में इन दिनों सैलानियों की संख्या बढ़ी है लेकिन होटल, रेस्तरां और अन्य पर्यटन कारोबारियों के कारोबार में खास उछाल नहीं आया है।
साहसिक पर्यटन के शौकीन पर्यटक ज्यादा आ रहे हैं। पर्यटक हामटा, चंद्रताल और मयाड़ घाटी के अलावा लेह-लद्दाख की ट्रैकिंग के लिए मनाली पहुंच रहे हैं। सड़कों पर आवाजाही सामान्य रहने और मार्गों के अवरुद्ध न होने से इस बार ट्रैकिंग गतिविधियों के लिए परिस्थितियां पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर बनी हुई हैं।
ट्रैकिंग संचालक सुनील कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष बाढ़ के कारण इस दौरान मनाली में पर्यटकों की आवाजाही बेहद कम रही थी। इस वर्ष परिस्थितियां बेहतर हैं और ट्रैकिंग सीजन भी अच्छा चल रहा है। बड़ी संख्या में पर्यटक ट्रैकिंग के लिए मनाली पहुंच रहे हैं और यहां से आगे के गंतव्यों की ओर रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
कारोबारी नरेंद्र सूद ने कहा कि मनाली में साहसिक पर्यटन के शौकीन पर्यटक काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। इससे शहर की रौनक जरूर बढ़ी है, लेकिन कारोबार को गति नहीं मिल पाई है। अधिकांश पर्यटक एक दिन मनाली में ठहरने के बाद ट्रैकिंग या लेह-लद्दाख की ओर निकल जाते हैं। संवाद