फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Blasting causes cracks in houses in Keerting village.

Kullu News: ब्लास्टिंग से कीर्तिंग गांव के मकानों में आईं दरारें

Tue, 01 Sep 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Blasting causes cracks in houses in Keerting village.
केलांग (लाहौल-स्पीति)। उपमंडल की राशेल-लिंगर सड़क निर्माण में की जा रही ब्लास्टिंग से स्थानीय ग्रामीण चिंता में है। ग्रामीणों ने मंगलवार को उपायुक्त किरण भड़ाना और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को लिखित शिकायत में सड़क निर्माण कार्य एवं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ब्लास्टिंग की जांच और उससे प्रभावित हुए मकानों का निरीक्षण करवाने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि सोमवार अपराह्न करीब 2:20 बजे सड़क निर्माण के लिए पहाड़ काटने के उद्देश्य से ब्लास्टिंग की गई। धमाके के बाद कीर्तिंग गांव में स्थित कुछ मकानों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। एक घर के शौचालय की दीवार को भी नुकसान पहुंचा है। यदि इसी तरह ब्लास्टिंग जारी रही, तो भविष्य में किसी बड़ी घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य में ब्लास्टिंग के लिए सुरक्षा मानकों और नियमों का पालन किया जाए। ग्रामीणों ने विभाग से मौके का निरीक्षण करने की भी मांग की है। सड़क से गिराए जा रहे मलबे को उचित तरीके से हटाने का आग्रह किया है। सड़क निर्माण क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक है, लेकिन संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्र में विकास कार्य स्थानीय लोगों की सुरक्षा, उनकी संपत्ति और पर्यावरण को ध्यान में रखकर ही किए जाने चाहिएं। उधर उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच करके रिपोर्ट देने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed