फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   FIR against Rahul Gandhi; Congress outraged, raises slogans.

Kullu News: राहुल गांधी पर एफआईआर,भड़की कांग्रेस, की नारेबाजी

Tue, 01 Sep 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
FIR against Rahul Gandhi; Congress outraged, raises slogans.
जिला कांग्रेस कमेटी के पदा​धिकारी व सदस्य उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए। संवाद
कुल्लू। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। जिला मुख्यालय कुल्लू में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली निकालकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा सरकार पर संविधान विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले को राजनीतिक कार्रवाई करार देते हुए इसका विरोध किया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेसराम आजाद और जिला कांग्रेस प्रभारी दीपक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक और सांविधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और विपक्षी नेताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने राहुल गांधी पर दर्ज की गई प्राथमिकी को वापस लेने की मांग की। इस दौरान एपीएमसी चेयरमैन राम सिंह मियां, पूर्व मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीचंद शर्मा, बंजार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर, पिंगला भंडारी, कुब्जा ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed