{"_id":"648ca160a481eec4570505d9","slug":"youth-of-banjar-aani-will-learn-to-deal-with-disaster-kullu-news-c-89-1-ssml1012-879-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आपदा से निपटना सीखेंगे बंजार-आनी के युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आपदा से निपटना सीखेंगे बंजार-आनी के युवा
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू ने सोझा में खोज एवं बचाव तथा प्राथमिक चिकित्सा आधारित प्रशिक्षण शिविर शुरू किया। इसमें बंजार और आनी के 100 के करीब प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। पांच दिन तक चलने वाले आपदा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उपमंडल अधिकारी बंजार हेम चंद वर्मा ने किया।
अटल बिहारी बाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के तत्वावधान में चल रहे शिविर में युवाओं को आपदा के समय में लोगों को कैसे बचाना है, के बारे में बताया जाएगा। सड़क हादसे, आग से बचाव, नदी को पार करने के तरीकों के बारे में बताया जा रहा है।
सहारा के निदेशक राजेंद्र चौहान ने अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण मनाली का आभार जताया। तहसीलदार बंजार रमेश कुमार ने कहा कि आपदा के समय सबसे पहले स्थानीय लोगों का सहयोग रहता है। इसलिए स्थानीय लोगों का प्रशिक्षित होना जरूरी है।
विज्ञापन
एसडीएम बंजार हेम चंद वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण की बंजार के युवाओं को सख्त आवश्यकता है। अगर गांव के युवाओं को इस प्रकार के प्रशिक्षण मिलें तो वे आपदा के समय प्रशासन के पहुंचने से पहले कई प्रकार के बचाव कार्य कर सकते हैंं। शिविर 20 जून तक चलेगा। 20 जून को बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी शिविर के समापन पर प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। संवाद