फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth learnt yoga, meditation and leadership skills

Kullu News: युवाओं ने सीखे योग, ध्यान और नेतृत्व के गुर

Thu, 30 Jul 2026 05:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Youth learnt yoga, meditation and leadership skills
भुंतर (कुल्लू)। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था कुल्लू ने भुंतर के समीप खोखन में आठ दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। 22 से 29 जुलाई तक चले शिविर में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 32 युवाओं ने भाग लिया। शिविर के दौरान युवाओं को योग, ध्यान, सुदर्शन क्रिया, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और तनावमुक्त जीवन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

संस्था के वरिष्ठ प्रशिक्षक बलदेव ठाकुर ने बताया कि स्वयंसेवकों ने तीन दिन तक कटराईं स्कूल में आयोजित एनएसएस शिविर के प्रतिभागियों को योग का प्रशिक्षण दिया। उन्हाेंने बताया कि संस्था का अगला युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर 5 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। शिविर में भाग लेने वाले मलाणा निवासी हरि चंद और रूप ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रशिक्षण से उन्हें मानसिक तनाव, घबराहट, कंधे के दर्द और गुस्से जैसी समस्याओं से काफी राहत मिली। सानवी ने बताया कि सुदर्शन क्रिया से उनका मन अधिक शांत है। समापन अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के प्रसिद्ध गायक गणेश ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed