फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth dies under suspicious circumstances in friend's room

Kullu News: दोस्त के कमरे में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 27 Jun 2024 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in friend's room
मनाली (कूल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के गोंपा रोड में दोस्त के कमरे में आए मंडी के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत हुई। पुलिस छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार रिंकू पुत्र नेत्र सिंह निवासी नवलाय डाकघर कमांद जिला मंडी अपने दोस्त राम सिंह निवासी पालमपुर, कांगड़ा के गोंपा रोड स्थित किराये के कमरे में आया था। रात को दोनों खाना खाकर सो गए।
विज्ञापन

सुबह रिंकू उठा नहीं। दोस्त ने जब उसे उठाना चाहा तो वह अचेत था। जांच करने पर मृत पाया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed