{"_id":"6890e2e2ec8b2a685d0408bf","slug":"x-ray-service-resumed-in-kullu-hospital-kullu-news-c-89-1-ssml1015-153916-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू अस्पताल में एक्सरे सेवा दोबारा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू अस्पताल में एक्सरे सेवा दोबारा शुरू
Mon, 04 Aug 2025 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
दांतों के एक्सरे के लिए नहीं लगेंंगे निजी लैब के चक्कर
मरीजों को उपचार करवाने के लिए नहीं पड़ेगा भटकना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मरीजों को अब दांतों के एक्सरे करवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। न ही निजी लैब के चक्कर काटने पड़ेंगे। क्षेत्रीय अस्पताल में दोबारा एक्सरे सेवा शुरू कर दी गई हैं।
इससे मरीजों को अब उपचार के साथ दंत एक्सरे सेवा भी एक ही छत के नीचे मिलेगी। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद मरीजों की सुविधा को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने अब दंत एक्सरे सेवा शुरू कर दी है।
प्रदेश के चार जिलों के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा देने वाले क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार करवाने आते हैं लेकिन दंत रोगों से ग्रस्त मरीजों को चिकित्सक के एक्स-रे के लिए परामर्श देने पर निजी प्रयोगशालाओं के चक्कर काटने पड़ रहे थे। इससे मरीजों का मर्ज कम होने के बजाय अधिक बढ़ रहा था। अब एक्सरे अस्पताल में होने से राहत मिलेगी। अस्पताल की दंत रोग ओपीडी में रोजाना करीब 50 से 70 मरीज अपना उपचार करवाने पहुंचते हैं। इन मरीजों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताराचंद ने कहा कि अस्पताल की दंत एक्सरे सेवा मरीजों के लिए आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
--