फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Wrong hospital bill created due to clerical mistake

Kullu News: लिपिकीय गलती से बना अस्पताल का गलत बिल

Thu, 19 Jun 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 19 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Wrong hospital bill created due to clerical mistake
मरीज के उपचार और ऑपरेशन का बिल था 15,000
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला के प्रवेश द्वार भुंतर के साथ लगते हाथीथान क्षेत्र में स्थापित एक निजी अस्पताल का बिल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस वायरल बिल के अनुसार मरीज से महज साढ़े तीन घंटे के उपचार का रूम चार्ज ही 32,450 रुपये वसूला गया है, जिस पर लाेगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में जब अमर उजाला ने इस वायरल बिल की हकीकत को खंगाला, तो पाया कि जिस मरीज को यह बिल थमाया गया था। वह कमरे का किराया नहीं था, बल्कि उपचार और टांग के ऑपरेशन का बिल शामिल था। इसकी कुल राशि 15,000 रुपये बनी थी, लेकिन अस्पताल की लिपिकीय गलती के कारण बिल 33,000 बना।

अस्पताल में मरीज को उपचार के लिए 15 जून को सुबह 08:32 बजे भर्ती किया गया था। मरीज का ऑपरेशन होना था। हालांकि, चिकित्सकों ने मरीज का ऑपरेशन किया और दोपहर 12:02 बजे मरीज को डिस्चार्ज (छुट्टी) किया। अस्पताल के प्रबंध निदेशक मुनीष भाटिया ने कहा कि अस्पताल में मरीज का ऑपरेशन हुआ है। मरीज के उपचार व ऑपरेशन का कुल खर्च 15,000 रुपये है। उन्होंने कहा कि मरीज के तीमारदारों से महज 15,000 रुपये की राशि ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed