फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Work on the 7-crore bridge had stalled during the monsoon; construction is now set to resume.

Kullu News: बरसात में थमा सात करोड़ के पुल का काम, अब फिर शुरू होगी निर्माण प्रक्रिया

Thu, 15 Oct 2026 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 15 Oct 2026 05:26 AM IST
विज्ञापन
Work on the 7-crore bridge had stalled during the monsoon; construction is now set to resume.
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में रांगड़ी से अलेउ की ओर ब्यास नदी पर प्रस्तावित पुल का निर्माण नदी का जलस्तर बढ़ने से बरसात के दौरान रोकना पड़ा।
विज्ञापन

करीब सात करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का एक आधार स्तंभ तैयार हो चुका है। अब जलस्तर घटने के बाद लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने की तैयारी कर ली है।
पुल बनने से वामतट मार्ग पर रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मनाली शहर से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। इससे स्थानीय लोगों का सफर आसान होने के साथ शहर में यातायात का दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन

वामतट मार्ग के होटलों में बुकिंग करवाकर आने वाले पर्यटक भी पुल का लाभ उठा सकेंगे। वे मनाली शहर के जाम में फंसे बिना सीधे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। खासकर पर्यटन सीजन में पुल यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में मददगार साबित हो सकता है। इससे वामतट मार्ग की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण निर्माण कार्य रोकना पड़ा था। विभाग एक आधार स्तंभ तैयार कर चुका है। जलस्तर घटने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed