Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Broccoli prices fall, farmers' earnings wiped out

Kullu News: ब्रोकली के दाम गिरे, किसानों की कमाई पर फिरा पानी

Mon, 30 Nov 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Broccoli prices fall, farmers' earnings wiped out
हरिपुर (कुल्लू)। खेतों में तैयार हुई बेहतरीन गुणवत्ता की ब्रोकली भी इस बार कुल्लू के किसानों को अच्छी कमाई नहीं दिला पा रही है। दिल्ली की मंडियों में फसल की अधिक आवक के चलते दाम में गिरावट आई है। पिछले साल किसानों को ब्रोकली के 70 से 80 रुपये प्रति किलो तक दाम मिले थे, लेकिन इस बार कीमत घटकर 20 से 30 रुपये प्रति किलो रह गई है। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरने लगा है। हालात यह हैं कि उत्पादन, मजदूरी, पैकिंग और परिवहन का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

किसान विजय, राजेश, बबलू, सुरजीत, चेतन और मान सिंह का कहना है कि उन्होंने पूरे सीजन फसल तैयार करने में कड़ी मेहनत की। अच्छी गुणवत्ता की ब्रोकली तैयार होने के बावजूद बाजार में उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार कीमतों में करीब 63 से 71 फीसदी तक गिरावट आई है। कम दाम मिलने से उनकी लागत तक पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में ब्रोकली की खेती से मुनाफा कमाना तो दूर, खर्च निकालना भी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

दिल्ली की मंडियों के आढ़ती पांडे, सूरज, आर्य और बबलू के अनुसार इस बार हिमाचल प्रदेश के सोलन, करसोग और लाहौल क्षेत्रों में भी ब्रोकली का अच्छा उत्पादन हुआ है। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों से भी बड़ी मात्रा में ब्रोकली दिल्ली की मंडियों में पहुंच रही है। आवक बढ़ने से बाजार में कीमतों पर दबाव बना हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार किसानों को काफी कम दाम मिल रहे हैं। इसका सीधा असर कुल्लू के किसानों की आमदनी पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed