{"_id":"6b0bffd19fbbb60bef069ef8","slug":"cgc-university-will-provide-scholarships-worth-100-crore-for-higher-education-kullu-news-c-89-1-ssml1013-193150-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: उच्च शिक्षा के लिए 100 करोड़ की छात्रवृत्ति देगी सीजीसी यूनिवर्सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: उच्च शिक्षा के लिए 100 करोड़ की छात्रवृत्ति देगी सीजीसी यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
पिरड़ी में आयोजित प्रधानाचार्य एवं शिक्षक सम्मेलन में किया योजना का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आर्थिक तंगी के कारण किसी मेधावी विद्यार्थी की उच्च शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए सीजीसी यूनिवर्सिटी मोहाली ने 100 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले योग्य विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। रविवार को जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर पिरड़ी में आयोजित प्रधानाचार्य एवं शिक्षक सम्मेलन में योजना का शुभारंभ किया गया। इसमें प्रदेशभर के 100 से अधिक स्कूल प्रधानाचार्यों और वरिष्ठ शिक्षाविदों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में ज्ञान, अनुभव और विचारों का आदान-प्रदान करना रहा।
यूनिवर्सिटी के जनरल मैनेजर (एडमिशन्स एवं मार्केटिंग) डॉ. हितेश कलोटा ने सम्मेलन का नेतृत्व किया। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच संवाद की कमी दूर करने के लिए शिक्षकों से संयुक्त काउंसलिंग सत्र आयोजित करने का आह्वान किया। छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों का चयन शैक्षणिक प्रदर्शन, सीजीसीयूईटी परीक्षा के अंकों, नेतृत्व क्षमता, स्कूल की गतिविधियों में भागीदारी और उपलब्धियों के आधार पर किया जाएगा। यूनिवर्सिटी के चांसलर राशपाल सिंह धालीवाल के अनुसार, छात्रवृत्ति योजना का बजट पांच करोड़ रुपये से बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये किया गया है। संवाद