{"_id":"689629c5d2af5ca9380ff49e","slug":"work-on-restoration-of-24-hour-drinking-water-scheme-in-kullu-city-accelerates-kullu-news-c-89-1-ssml1015-154204-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू शहर की 24 घंटे पेयजल योजना बहाली का काम तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू शहर की 24 घंटे पेयजल योजना बहाली का काम तेज
Fri, 08 Aug 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
कालंग से खलाड़ा नाला पाइप लाइन कई जगह है क्षतिग्रस्त
विभाग का दावा- जल्द लाइन को कर लिया जाएगा दुरुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर में 24 घंटे पेयजल सप्लाई की स्थिति इन दिनों बारिश के कारण प्रभावित हो गई है। शेताफाट और खलाड़ा नाला ट्रीटमेंट प्लांट से पेयजल सप्लाई बंद होने के बाद जलशक्ति विभाग ने समस्या को हल करने के लिए काम तेज कर दिया है।
विभागीय कर्मचारियों ने मौसम साफ होते ही पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत शुरू कर दी है। दावा किया है कि खलाड़ा नाला से कुल्लू तक पाइप लाइन को दुरुस्त करने का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा जिससे शहरवासियों को जल आपूर्ति में कोई और रुकावट न हो।
कुल्लू शहर के लिए कालंग से खलाड़ा नाला के लिए बिछी जलशक्ति विभाग की लाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हुई है। बारिश के कारण लाइन को दुरुस्त कर पाना संभव नहीं था। शुक्रवार को मौसम सुबह से दोपहर बाद तक साफ रहा। कर्मचारियों ने लाइन की मरम्मत का काम किया। युवा इंटक के जिलाध्यक्ष लालचंद ने कहा कि जलशक्ति विभाग के संविदा कर्मचारियों की ओर से पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत का काम किया जा रहा है। कालंग से कुल्लू तक पेयजल सप्लाई को सुचारू करने के लिए कर्मी मेहनत कर रहे हैं। उधर, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता अंकित बिष्ट ने कहा कि पेयजल लाइन को दुरुस्त करने का काम जारी है।
विज्ञापन
--