{"_id":"6a57c11f99dbd0b31504c122","slug":"woman-dies-after-suffering-burns-in-kitchen-fire-son-and-niece-injured-kullu-news-c-89-1-ssml1012-181519-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रसोईघर में लगी आग से झुलसने पर महिला की माैत, बेटा-भतीजी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रसोईघर में लगी आग से झुलसने पर महिला की माैत, बेटा-भतीजी घायल
Thu, 16 Jul 2026 10:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर के हुरला गांव में बुधवार सुबह रसोई में सिलिंडर से गैस रिसाव के बाद लगी आग में झुलसने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और भतीजी घायल हैं। घटना उस समय हुई, जब परिवार के सदस्य सुबह का खाना बना रहे थे।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:15 बजे रसोई में खाना पकाने के दौरान अचानक गैस रिसाव शुरू हो गया। इससे आग भड़क उठी और कुछ ही पलों में पूरी रसोई इसकी चपेट में आ गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
हादसे में बिमला देवी (62) पत्नी सुआरू राम, उनके बेटे ज्ञान चंद (42) और उसकी भतीजी प्रियंका (24) निवासी हुरला गंभीर रूप से झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया।
विज्ञापन
यहां से बिमला देवी और ज्ञान चंद की गंभीर हालत को देखते हुए पहले एम्स बिलासपुर और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पीजीआई ले जाते समय बिमला देवी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान विकेश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार को राहत एवं आर्थिक सहायता देने की मांग की।
सूचना मिलते ही भुंतर पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।